SL vs IRE: टी20 विश्व कप 2026 के 6वें मुकाबले में सह मेजबान देश श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से धूल चटा दी। इस जीत के साथ श्रीलंका ने जीत से शुभारंभ किया है।
SL vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ सह मेजबान देश श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हराकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया है। श्रीलंका ने 163 रन बनाए थे जवाब में आयरलैंड की टीम 143 रनों पर ही ढेर हो गई।
आयरलैंड ने एक समय पर मेजबान टीम को मुश्किल में डाल दिया था लेकिन अंत के ओवरों में कमिंदु मेंडिस की धुंआधार बैटिंग से श्रीलंका ने 163 रनों का स्कोर खड़ा किया और आयरलैंड को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को आयरलैंड हासिल नहीं कर सकी और उनकी टीम 143 रनों पर सिमट गई, जिसकी वजह से श्रीलंका ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
SL vs IRE: क्या रहा मैच का हाल?
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट टीम को धीमी शुरुआत मिली। प्रथुम निसंका ने 23 गेंदों में सिर्फ 24 रन ही बनाए। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज कामिल मिशारा ने 11 गेंदों में 14 रन जोड़े। विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने नाबाद 56 रनों की बेहद अहम पारी खेली।

SL vs IRE: कामिंदु मेंडिस की तूफानी पारी
जिसके बाद अंत में आकर कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंदों में 231.58 की स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। जिसके कारण ही श्रीलंका की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 163 रन बनाए। आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने भी 2-2 विकेट झटके। मार्क अडायर और गैरेथ डेलानी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

SL vs IRE: आयरलैंड की मजबूत शुरुआत
164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड एक समय बहुत मजबूत स्थिति में थी। उसने एक समय 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए थे और टीम बड़ी जीत की ओर अग्रसर थी। इसके बाद श्रीलंकाई स्पिनरों ने ऐसा जाल बुना कि अगले 38 रनों के भीतर आयरलैंड के बाकी सारे 8 विकेट गिर गए।
SL vs IRE: श्रीलंकाई स्पिनर्स का जादू
खासतौर पर वानिंदु हसरंगा और महीश तीक्षणा ने आयरलैंड के बल्लेबाजों को बिल्कुल हाथ खोलने का मौका नहीं दिया और तीन-तीन विकेट चटकाए। मथीशा पाथिराना महंगे जरूर साबित हुए, लेकिन वो भी 2 बल्लेबाजों को आउट करने में सफल रहे।
