Sona Chandi Bhav : सोने-चांदी की कीमतों में फेरबदल का दौर जारी है। अब बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद एक बार फिर सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव नजर आया है। अब बीते दिनों की गिरावट के बाद सोना (Gold Silver price) चांदी ने उल्टी दौड़ लगा ली है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आपके शहर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच अब एक बार फिर सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है। अगर आप भी इन दिनों सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके लिए सोना (Gold Prices) खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि आगामी दिनों में सेाने की कीमतों में तेजी देखी जा सकती है। आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के भाव क्या चल रहे हैं।
क्या चल रहे 10 ग्राम के रेट
आंकड़ों के मुताबिक आज 4 दिसंबर को शुद्ध सोने-चांदी दोनों के हाजिर भाव (Spot Prices) में कमी रिकॉर्ड की गई है। आज 4 दिसंबर को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव (Sone ke rate) कम होकर 1,27,593 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी के दाम ।द्ध कम होकर 1,74,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
दिल्ली समेत अन्य शहरों में सोने के भाव
राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Prices) में 24 कैरेट सोना 1,30,640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumai Gold Rates) में 24 कैरेट सोना 1,30,640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और 22 कैरेट सोना 1,19,760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,31,680 रुपए, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,20,710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
अन्य महानगरों में सोने के रेट
इसके साथ ही कोलकाता (Kolkata Gold Rates) के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है और 22 कैरेट सोना 1,19,610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, बैंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,30,490 रुपए, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,19,610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
हैदराबाद के सर्राफा बाजार में शुद्ध सोने का भाव 1,30,490 रुपए, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,19,610 रुपए प्रति 10 ग्राम, जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट गोल्ड का रेट (22 carat gold rate) 1,19,760 रुपये, पटना के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,30,200 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,19,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
कितने कम हुए गोल्ड के रेट
अब देशभर में सोने की कीमतें (Sone Ke Rate)1,30,266 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। चांदी सर्राफा बाजार में 3,253 रुपये गिरकर 1,78,777 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। बीते दिनों दिल्ली के सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट 1,670 रुपये कम होने के बाद 1,31,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। हालांकि चांदी अब ताबड़तोड़ तेजी के बाद 1,81,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
ग्लोबल स्तर पर सोने की कीमतें
ग्लोबल स्तर पर भी सोने की कीमतों (Gold Prices) में गिरावट देखी गई है। यहां पर सोना कम होकर 4,187 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। जानकारो का कहना है कि सोने की कीमतों में यह नरमी खास तौर से पिछले सेशन में कीमतें कई सप्ताह के हाई लेवर पर पहुंचते ही मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते देखी गई है। उनका कहना है कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के आने से पहले व्यापारियों के अलर्ट रूख ने इस गिरावट में अपना हाथ बंटवाया है।
