Gold Rate : सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। दरअसल, दिवाली के बाद से सोने के भाव में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। आए दिन सोना अब सस्ता हो रहा है। आज यानी 29 अक्टूबर 2025 को सोने की कीमतों (Gold Rate Down) में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप आभूषण बनवाने की सोच रहे हैं तो ये आपके सही मौका है। चलिए जानते हैं अब 10 ग्राम सोना कितने में मिल रहा है।
सोने की कीमतें देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पिछले कई सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में सबसे ज्यादा सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। पिछले 10 महीनों में सोना लगभग 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हुआ है।
आज छट पर्व का समापन है और ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। दरअसल, आज सोने व चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। वैसे पिछले कई दिनों से ही सोने के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है।
यूपी सर्राफा बाजार में सोने का भाव –
आज यानी 29 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश (UP Gold Rate Today) के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों पर भी ब्रेक लग गया है। आज चांदी के रेट स्थिर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, आगरा समेत अन्य शहरों में भी सोना सस्ता (Sone ka bhav) हुआ है।
चांदी का ताजा भाव –
उत्तर प्रदेश में आज चांदी सस्ती (Silver Rate) होकर 1,70,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। वहीं, सोने की कीमतों की बात करें तो आज 22 सोने का भाव 1,15,100 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 27 अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 1,20,860 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसका मतलब यह है कि आज सोने की कीमतों में 5 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है।
आने वाले दिनों में कहां तक जाएगा सोने का रेट –
एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले काफी दिनों से महंगा हो रहा सोना अब सस्ता हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि अब आने वाले दिनों में सोने के रेट (Gold Rate) घटते ही रहेंगे। कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में सोने की डिमांड बढ़ने से इसके रेट बढ़ सकते हैं। इसके अलावा रिकॉर्ड स्तर पर भी सेंट्रल बैंक और ईटीएफ में मजबूत खरीदारी गोल्ड की कीमतें (Sone Ka Bhav) ऊंची रहेंगी। कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं। वहीं 2026 की शुरुआत तक सोने का भाव (Gold rate Hike) 1,50,000 रुपये तक पहुंच सकता है।
