Gold Silver Price : सोने और चांदी के भाव में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। आज 11 मार्च को दोनों कीमती धातुओं में तगड़ी तजी आई है। चांदी आज 13 हजार रुपये किलो से ज्यादा महंगी हुई है। वहीं सोने (Sone ka bhav) ने भी लंबी छलांग लगाई है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
सोने-चांदी के रेट अब सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। फरवरी की शुरूआत में ऐतिहासिक गिरावट आने के बाद अब एक बार फिर से सोने-चांदी के दाम हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। चांदी (Chandi ka rate) 3 लाख रुपये किलो के आकंड़े के काफी करीब है तो वहीं सोना भी ऑलटाइम पर जाने के लिए बेताब हो रहा है।
आज सोने का ताजा भाव –
आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) में बड़ा बदलाव हुआ है। सोने-चांदी के रेट में आज सर्राफा बाजार में बंपर तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,436 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। इससे पहले बीते सोमवार सोने का रेट 1,58,674 रुपये थी। यानी आज इसमें 1,762 रुपये की तेजी आई है। 22 कैरेट सोने के भाव (22 carat gold price) की बात करें तो आज यह 1,59,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है और इसमें 1,755 रुपये की तेजी आई है। बता दें कि सोमवार को इसकी कीमत 1,58,039 रुपये थी।
इतना महंगा हुआ आज गोल्ड –
वहीं, 916 प्यूरिटी वाला गोल्ड आज 1,46,959 रुपये प्रति 10 गाम के भाव पर बिक रहा है। इसका पिछला बंद भाव (Sone ka rate) 1,45,345 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी आज यह 1,614 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, bullions.co.in के मुताबिक, आज 24 कैरेट के सोने के दाम में 1729 रुपये की बड़ी तेजी देखी गई है और यह 162,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चांदी का लेटेस्ट प्राइस –
IBJA के मुताबिक, चांदी चांदी की कीमत (Silver rate) आज 2,72,830 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे पहले बीते सोमवार को यह 2,60,056 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी यानी आज चांदी के दाम में 12,774 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, बुलियंस.को पर चांदी (Chandi ka rate) 277,640 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। इसमें 9720रुपये की तेजी दर्ज की गई है। बता दें कि IBAJ दिन में दो बार सोने- चांदी के रेट जारी करता है।
इस वजह से आई सोने-चांदी में गिरावट –
जब अमेरिकी डॉलर कमजोर होता है, तो दूसरी करेंसी वाले निवेशकों के लिए सोना-चांदी (Sone Chandi ki kimat) सस्ता हो जाता है, इसलिए उनकी खरीद बढ़ जाती है और कीमत ऊपर जाती है। इसके अलावा, तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा गिरावट आई, क्योंकि ट्रंप ने कहा कि मिडिल ईस्ट संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है, जिससे वैश्विक कच्चे तेल की सप्लाई में लंबे समय तक बाधा की चिंता कम हुई है।
अमेरिका के महंगाई डेटा का इंतजार
मार्केट अभी US CPI और पीसीई मुद्रास्फीति डेटा का इंतजार कर रहा है। अगर महंगाई कम निकलती है तो ब्याज दर घटने की उम्मीद बढ़ती है, जिससे सोने-चांदी (Gold Silver rate) को सपोर्ट मिलता है। कम ब्याज दर के माहौल में निवेशक सोना और चांदी जैसे गैर-लाभदायक परिसंपत्तियां में पैसा लगाते हैं, इसलिए इनकी कीमत बढ़ती है। मिडिल ईस्ट में तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की तरफ जाते हैं, जिससे सोने-चांदी की मांग बढ़ जाती है।
