Gold-Silver Price – सोने और चांदी की कीमतों ने बाजार में डर का माहौल पैदा कर दिया है। दरअसल, आए दिन दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कभी सोना एक झटके में आसमान छूने लगता है तो वहीं अगले ही दिन इसमें गिरावट देखने को मिलती है। चांदी का भी ऐसा ही हाल है। आज चांदी में बड़ी गिरावट आई है 9:00 बजे बाजार खुलने के बाद 11 घंटे में चांदी (Chandi ka rate) 2.71% तक सस्ती हो चुकी है।
मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव ने सोने और चांदी की कीमतों पर गहरा असर डाला है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फरवरी की शुरुआत में आई बड़ी गिरावट के बाद सोने और चांदी का भाव तेजी से संभल गया था, लेकिन अब एक बार फिर से गिरावट का दौर शुरू हो गया है। आज 12 मार्च 2020 को दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price) में उठक-पठक के बीच निवेशकों और खरीदारों की टेंशन बढ़ गई है। निवेशकों और खरीददार इस कंफ्यूजन में है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी के रेट किस दिशा में जाएंगे।
MCX पर गिरी सोने-चांदी की कीमत
आज 12 मार्च 2026 को एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर 9:00 बजे बाजार खुलने के बाद शाम 8:00 बजे तक 11 घंटे में ₹10,000 के करीब सस्ती हो गई है।
IBJA पर सोने चांदी की कीमत –
आज IBJA पर 24 कैरेट सोने की कीमत (Sone ka rate) 1,60,230 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,188 रुपए थी। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो आज बुधवार को 1 किलो चांदी का रेट (Silver Rate) 2,66,010 रुपए है वहीं मंगलवार को चांदी 2,70,944 किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी में 4934 रुपए किलो की गिरावट आई है।
2.71 फ़ीसदी टूटी चांदी –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड सिल्वर का रेट (MCX Gold Silver Rate) आज शाम तक अप्रैल डिलीवरी वाला गोल्ड 995 रुपए यानी 0.58 फ़ीसदी की गिरावट के साथ 1,62,348 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया है। वहीं में डिलीवरी वाली चांदी (Chandi ki kimat) 2.71 फ़ीसदी यानी 7524 सस्ती होकर 2,70,326 रुपए पर पहुंच गई है।
एक्सपर्ट ने दी राय –
बाजार में सोने और चांदी में गिरावट (GOld Silver Rate Down) पर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटीज एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि युद्ध को लेकर मिले-जुले संकेतों के चलते माहौल अस्थिर बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले संकेत दिया था कि तनाव जल्द खत्म हो सकता है, जबकि बुधवार की सुबह तक अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष से तत्काल तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं मिले, जिससे युद्ध लगातार बारहवें दिन भी जारी रहा है।
सबकी नजर अमेरिका से आने वाले जीडीपी और महंगाई के आंकड़ों पर
हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल से ईरान पर हमले रोकने का आग्रह किया, जबकि ईरान ने जहाजों के आवागमन को रोकने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने का दावा किया। एक्सपर्ट ने आगे बताया कि अब सबकी नजर अमेरिका से आने वाले जीडीपी और महंगाई के आंकड़ों पर है. इन आंकड़ों से साफ होगा कि आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतें किस दिशा में जाएंगी। फिलहाल युद्ध के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।
