Sone Ka Bhav : सोने और चांदी की कीमतें पिछले कई दिनों से टॉप लेवल पर चल रही थी। लेकि अब अचानक सोन व चांदी के भाव में तगड़ी गिरावट आई है। आज सोना कुछ ही घंटों में 1300 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों (Silver rate) की बात करें तो यह 33 हजार रुपये सस्ती हुई है। अगर आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी को हैरान कर दिया है। इस साल 2025 में सोना सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। पिछले कई सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में सोने ने लगभग 60 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। सोने व चांदी में आई तेजी से निवेशक मालामाल हो गए हैं। लेकिन अब दिवाली के जाने के बाद अचानक सोना व चांदी दोनों की कीमतों (Gold Silver Price) में गिरावट आई है। इससे ग्राहकों में खुशी का माहौल है। दरअसल, पिछले काफी दिनों से सोने के दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहे थे। परंतु अब सोना लगातार सस्ता होता जा रहा है।
आज भी सोने की कीमतों (Gold rate) में गिरावट आई है। आज 29 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का रेट (Gold Rate Today) 4,000 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया है। वहीं, घरेलू बाजार में भी सोना अचानक सस्ता हुआ है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी का भाव कम नए शिखर से नीचे आ गए हैं।
घरेलू बाजार में सोने का ताजा भाव –
27 अक्टूबर की शाम को 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1,21,077 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले कल 12 बजे सोने की कीमत (Gold rate Today) 1,22,402 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। यानी महज कुछ ही घंटों में सोने की कीमतों में 1325 रुपये तक की गिरावट आई है। चांदी की बात करें तो यह सोमवार को 2999 रुपये और सस्ती हो गई। एक किलोग्राम चांदी का रेट कल सोमवार की शाम को 1,45,031 रुपये था। इससे पहले सोमवार की सुबह चांदी (Gold Rate) 1,48030 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही थी।
सोने में 10 हजार की गिरावट –
bjarates की रिपोर्ट के मुताबिक 17 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today) 1,30,874 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तब से सोमवार की शाम तक गोल्ड की कीमतों में 9797 रुपये की गिरावट आई है। चांदी तो 33,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है। 14 अक्टूबर को चांदी का भाव (chandi Ka Bhav) 1,78,100 रुपये प्रति किलो था। जोकि सोमवार को घटकर 14,5031 रुपये पर आ गया। यानी तब से अबतक चांदी की कीमतों में 33,069 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।
इस वजह से आ रही सोने व चांदी में गिरावट –
घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों (sone chandi ka rate) में गिरावट दर्ज की गई है। दोनों ही कीमती धातुओं के रेट में आई गिरावट के पीछे का कारण त्योहारों के सीजन को खत्म होने को माना जा रहा है। जिसकी वजह से ज्वेलरी आदि की डिमांड में कमी आई है। वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट के पीछे की वजह बदलते वैश्विक हालात हैं। हालांकि, लॉन्ग टर्म में एक्सपर्ट्स गोल्ड और सिल्वर की कीमतों (Gold silver rate) में तेजी की उम्मीद कर रहे हैं।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		