Gold Price Today : सोने -चांदी में गिरावट के बाद अब तेजी का दौर लगातार जारी है। आज 12 फरवरी को दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त उछाल आया है। बीते दोनों सोने व चांदी में आई गिरावट की रिकवरी अब होने लगी है। जेपी मॉर्गन ने उम्मीद जताई है कि साल के आखिर तक सोने की कीमतें (Gold Rate) 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। इसका मतलब यह है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
सोने व चांदी की कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, पहले बंपर उछाल देखने को मिल रहा था अब कुछ ही दिनों में सोने और चांदी के भाव आधे से ज्यादा सस्ते हो गए हैं। लेकिन अब एक-दो दिन से फिर सोने और चांदी में तेजी लौट आई है। आज 11 फरवरी को दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त उछाल आया है।
अब शादियों का सीजन शुरू हो गया है और बाजार में सोने-चांदी के गहने की तेजी से मांग बढ़ने की उम्मीद है जिसके चलते रेट आसमान छू सकते हैं। 12 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना महंगा (24 carat gold rate) होकर 1,58,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। मुंबई में सोने की कीमत 1,58,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा होकर हाजिर भाव 5,052.43 डॉलर प्रति औंस है।
MCX पर सोने व चांदी का रेट –
आज 12 फरवरी, 2026 को MCX पर चांदी (MCX Silver rate) 5500 रुपये महंगी होकर 2,58,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं सोने की कीमतों में आज 800 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिल रही है। अब सोना 1,57,600 रुपये प्रति तोला हो गया है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Rate) 1,58,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,45,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में जोरदार उछाल देखने को मिला है। इन शहरों में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 24 कैरेट सोने का रेट 1,58,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price) 1,58,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है और 22 कैरेट सोना 1,45,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
शहर 22 कैरेट सोने 24 कैरेट सोने
दिल्ली 145710 158940
मुंबई 145560 158790
अहमदाबाद 145610 158840
चेन्नई 145560 158790
कोलकाता 145560 158790
हैदराबाद 145560 158790
जयपुर 145710 158940
भोपाल 145610 158840
लखनऊ 145710 158940
चंडीगढ़ 145710 158940
2026 में इतना हो जाएगा सोने व चांदी का रेट –
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े का मानना है कि 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Rate) 2,00,000 रुपये और एक किलोग्राम चांदी का भाव (Silver Rate) 5,00,000 रुपये तक जा सकता है। अगर सरकार सोने-चांदी पर GST और इंपोर्ट ड्यूटी घटाती है तो भाव में कमी आ सकती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का रेट –
आज 12 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत (Silver Rate) 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इसस पहले चांदी (Chandi ka bhav) जनवरी में 4 लाख रुपये के पार निकल गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर भाव 82.16 डॉलर प्रति औंस है।
