Soyabean Teji Mandi Report: कमजोर क्रशिंग मांग के चलते सोयाबीन (Soybean ) में इस सप्ताह गिरावट दर्ज की गई। महाराष्ट्र के कीर्ति प्लाट ने भाव इस सप्ताह औसतन 120 से लेकर 160 रुपए प्रति क्विंटल घटाया। वहीं एमपी के प्लांटों में गिरावट 50 से लेकर 75 रुपए प्रति क्विटल पर सीमित रही।
Soybean Market Report 2025
बढ़ते वैश्विक उत्पादन अनुमान के चलते सोयाबीन की भरपूर सप्लाई बनी रहेगी। साउथ अमेरिका में सोयाबीन उत्पादन बढ़ने से सोयमील की सप्लाई भी बढेगी।
ऐसे में अंतराष्ट्रीय बाजार में सोयमील के भाव और घट सकते हैं जिसके चलते भारतीय सोयमील की डिमांड और कमजोर हो सकती है। घरेलू बाजार में डीडीजीएस ने पहले ही सोयमील की डिमांड को कमजोरी किया हुआ है।
वहीं दूसरी और सस्ते सोया तेल के आयात ने भी सोयाबीन की क्रशिंग को कमजोर किया है। केंद्र सरकार भी सोयाबीन की खरीदारी कर आगे इसको खुले में ऑक्शन के जरिए बेचेगी। ऊपर दिया गए सभी कारणों को देखते हुए सोयाबीन अपने फंडामेंटल पर तेजी करनें मुश्किल है।
सोयाबीन के भाव में आगे तेजी या फिर मंदा
सोयाबीन का वायदा कारोबार शुरू होने से सटोरियों की सक्रियता से एक तेजी की उम्मीद बनी हुई है। सटोरियों की सट्टेबाजी अगर चली तो मार्च तक कुछ तेजी देखने को मिल सकती है। लेकिन फिलहाल अभी सोयाबीन वायदा शुरू होने पर कोई स्पष्ट खबर नहीं है।और अगर वायदा कारोबार नहीं शुरू हुआ तो सोयाबीन धीरे धीरे और मंदा होने की उच्च सम्भावना है।
स्टॉक होल्ड करने वाले व्यापारी सोयाबीन के लिए कीर्ति प्लांट भाव अनुसार 4330 को स्टॉप लॉस मान सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।
सोया तेल बाजार अपडेट
अंतर्राष्ट्रीय बाजार विश्लेषण: सीबीओटी सोया तेल ताजा ट्रिंगर की कमी के कारण इस सप्ताह 1.10% नीचे बंद हो हुआ।
ट्रंप के द्वारा टैरिफ में विलम्ब करने और अर्जेंटीना द्वारा एक्सपोर्ट टैक्स में कटौती के चलते सोया तेल की तेजी पर लगाम। ट्रंप ने 1 फरवरी को आयात पर 25%टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। एक बार आधिकारिक तौर पर किए जाने के बाद, सोया ऑयल में फिर से बढ़ने की उम्मीद है।
अर्जेंटीना सोया तेल के भाव भी कमजोर सी बी ओ टी सोया तेल के कारण 30 $ टन फिसला। सीबीओटी सोया ऑयल (मार्च) का सपोर्ट 44.50 के आसपास देखा गया जबकि 46.50 पर रेजिस्टेंस।
भारतीय सोया तेल बाजार विश्लेषण
कांडला सोया तेल (Soya Oil) इस सप्ताह मामूली से फिसला। जबकि इंदौर लाइन में 2 से 3 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इंदौर लाइन सोया तेल रिस्क-रिवॉर्ड के अनुसार खरीदने के लिए आकर्षक है। उम्मीद है की जनवरी अंत तक सोया तेल के भाव स्थिर हो सकते हैं। जिसके बाद रिकवरी की सम्भावना है।
ट्रंप का टैरिफ निर्णय सोया तेल के लिए स्थाई रैली दिखाने के लिए महत्वपूर्ण होगा। अनुकूल रिस्क-रिवॉर्ड को देखते हुए, व्यापारियों को जनवरी के अंत तक सोया तेल खरीदने और होल्ड करना चाहिए। व्यापार अपने विवेक से निर्णय लें कर करें।
Conclusion: आज आपने जाना Soybean Market Report 2025: एक सप्ताह में सोयाबीन के भाव में कितना बदलाव, जानें सोयाबीन के भाव में आगे तेजी या फिर मंदा, सोयाबीन तेजी मंदी रिपोर्ट 2025 । सभी किसान व व्यापारी अपना व्यापार अपने विवेक से करें क्योंकि आने वाले समय के फसल की मांग, मौसम की स्थिति, सरकार के फैसले पर फसल में तेजी या गिरावट आती है। व्यापार में किसी तरह के हानि के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। ऐसे में व्यापार अपने विवेक से करें।