SSY Open Account : देश में बेटियों को बढ़ावा देने के लिए और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है जिसके चलते भारत सरकार ने बेटियों के लिए एक खास योजना शुरू की है जिसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) है। इस योजना के तहत कोई भी माता-पिता अपनी बेटी के नाम एसएसवाई अकाउंट खुलवा कर निवेश कर सकता है और मैच्योरिटी पर लाखो का रिटर्न प्राप्त कर सकता है।
SSY Open Account
अगर आपके घर भी नन्ही सी गुड़िया का जन्म हुआ है और आप उसके भविष्य का अभी से सोच कर चल रहे है तो आपको बता दे की सरकार ने उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए एक स्पेशल योजना को शुरू किया है जिसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) है। इस योजना में आप अपनी बेटी के नाम निवेश कर के उनकी शादी और पढ़ाई के काढ़े का इंतजाम कर सकते है। आज ये योजना बेटियों के बीच सबसे खास योजना मानी जाती है।
सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना ( SSY Yojana ) में कुछ बदलाव होते दिखे है। इस योजना के तहत सरकार ने कुछ नियम में बदलाव किया है, हाल ही में 1 अक्टूबर से लागु कर दिया है। सरकार की इस योजना को बेटी को लखपति बनाने वाली योजना भी माना जाता है।
बेटियों को मिल रहा 8.2 फीसदी का जोरदार ब्याज
सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) को एसएसवाई अकाउंट के नाम से भी जाना जाता है जिसमे सिर्फ बेटियों के नाम ही कोई भी माता-पिता निवेश कर सकते है। इस योजना में हाल ही में 8.2 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जा रहा है जो अन्य स्कीम की तुलना में सबसे सर्वाधिक माना जाता है।
सरकार की इस योजना में देश की कोई भी बेटी अपना एसएसवाई अकाउंट ( SSY Account ) खुलवा सकती है। इस योजना में कोई भी माता-पिता अपनी 1 साल से लेकर 10 साल तक की बेटी का खाता खुलवा कर निवेश कर सकता है।
250 रूपये से शुरू कर सकते निवेश : SSY Open Account
अगर कोई भी पिता सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) में अपनी बेटी के नाम निवेश करना चाहता है तो आपको बता दे की इस योजना में आप कम से कम 250 रुपये सालाना से निवेश शुरू कर सकते है और अधिकतम निवेश 1.50 लाख रुपये का कर सकते है।
आप अपने निवेश को अपनी सुविधा अनुसार हर महीने, तिमाही, छमाही और सालाना के तोर पर कर सकते है। योजना में निवेश करने की अवधि 15 साल होती है जिसके बाद आपको 6 साल का इंतजार करने पर 21 साल की मच्योरिटी पर लाखो का रिटर्न मिलता है।
सुकन्या समृद्धि योजना पात्रता
- सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) में निवेश करने के लिए बेटी को भारत का निवासी होना जरुरी है।
- इस योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत टैक्स ,इ छूठ भी दी जाती है।
- ये योजना खासकर बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए शुरू की है।
- इस योजना में कोई भी पिता अपनी दो बेटियों के नाम एसएसवाई अकाउंट ( SSY Account ) खुलवा सकता है।
हर महीने 24,00 रुपये जमा पर मिलेगा इतना रिटर्न
मान लीजिए अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) में 15 साल की अवधि के लिए हर महीने 2400 रुपये का निवेश करते है तो आपको एक साल में 28, 800 रुपये का निवेश करना होगा वही 15 साल में 4,32,000 रुपये का निवेश करना होगा। जिस पर आपको 8.2 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जाता है जिसके हिसाब से आपको 15 साल में 8,98,095 रुपये का सिर्फ ब्याज मिलेगा जो मैच्योरिटी पर 13,30,095 रुपये का रिटर्न देकर जाएगा।
