गांव हो शहर किसान और मजदुर को आज के समय में अपनी रोजी -रोटी के लिए अपना घर छोड़ कर शहर के लिए जाना ही पड़ता है।कई कई तरह के काम में एक काम ऐसा मिल जाता है जो उन्हें एक निक्षित आय दिला सके।लेकिन आपको कुछ ऐसे खास व्यवसाय के बारे में जानकारी देंगे जिनकी मदद से आप एक निक्षित आय को पा सकते है साथ ही आपको घर छोड़कर बाहर खामने के लिए जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते है इनके बारे में

मधुमक्खी पालन व्यवसाय
इस व्यवसाय को गांव में बहुत ही आसानी से शुरू कर सकते है। इससे किसानो और मजदूरों को फायदा होता है।।इसके लिए आपको अपने नजदीकी केवीके में संपर्क कर इसकी जानकारी लेने की जरूरत है।सरकार द्वारा इस वयवसाय के लिए प्रशिक्षण और लोन प्रदान किए जाते है।आप इसे अपने खेत के एक छोटे क्षेत्र में भी शुरू कर सकते है।

बकरी पालन व्यवसाय
गांव में बकरी आसानी से मिल जाती है।बकरी पालन के लिए आज केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही कई तरह की योजनाओ को संचालित कर रही है।यह व्यवसाय शुरू करने के लिए आपको पशुपालन विभाग से इसकी उन्नत नस्लों के बारे में जानकारी हासिल करे।यह नस्ले आपको कई हजार रूपये प्रति बकरी के अनुसार से भी मुनाफा दे सकती है।

मछली पालन
मछली पालन आज के समय में किसानो के कमाई का अच्छा साधन बना हुआ है।अगर आप भी इससे जुड़ कर अच्छा लाभ कामना चाहते है और इसे खेती के ही साथ शुरू करना चाहते है तो यह आपकी कमाई को कई गुना तक बढ़ा सकता है।इससे किसानो और मजदूरों को फायदा होता है।