धान की खेती करते हैं तो चलिए एक महिला किसान की सफलता की कहानी बताते हैं जो कि धान के जगह दूसरी फसल से ज्यादा मुनाफा कमा रही है-
महिला किसान की सफलता की कहानी
महिलाएं पुराने समय से ही खेती करती आ रही है, कुछ महिलाएं अपने पति के साथ खेती करती हैं जबकि कुछ ऐसी महिलाएं आज है जो अकेले खेती करके लाखों करोड़ों रुपए कमा रही हैं। जिसमें आज एक ऐसी महिला किसान की सफलता की कहानी लेकर आए हैं जो पहले अपने पति को धान की खेती करते देख रही थी, जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा नहीं मिल रहा था। जीवन यापन चल रहा था।
लेकिन अब महिला ने कुछ दूसरी फसले लगानी शुरू कर दी है। जिससे उन्हें पहले से ज्यादा फायदा होता है। पहले से अधिक हजारों रुपए की कमाई होती है। महिला का नाम रुक्मणी नाग है, जो कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के रहने वाली है। इन्हें सरकारी योजनाओं का भी फायदा मिला है, तो चलिए जानते हैं कौन सी फसले लगाती है, किन सरकारी योजनाओं का फायदा मिला है।

धान के बजाय इन फसलों में मिला मुनाफा
धान एक पारंपरिक फसल है। इसकी खरीदी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करती है। मगर फिर भी महिला ने बताया कि धान की खेती में उन्हें फायदा नहीं मिल रहा था। जिसके बाद वह सब्जी की खेती करती हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि मिर्च, टमाटर और करेले जैसी सब्जियों की खेती करते हैं। जिनकी डिमांड हमेशा बनी रहती है। जिससे प्रति सीजन वह 70000 रुपए का मुनाफा ले रही है। यह हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद, और मंडी में डिमांड में रहती है। इनकी खेती का तरीका भी सरल है। बस सही तरीके से खेती करना पड़ता है।
इन सरकारी योजनाओं से मिली मदद
किसानों की मदद करने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजना चला रही है। जिसमें महिला ने बताया कि उन्हें उद्यानिकी विभाग, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना आदि की जानकारी प्राप्त हुई। जिससे उन्हें बड़ी मदद मिली किसान सरकार से आर्थिक मदद ले सकते हैं। किसानों को अलग-अलग राज्यों में खाद बीज और कृषि यंत्र के लिए कई तरह की सब्सिडी से जुड़ी योजनाएं चलाई जा रही है।
जुलाई के महीने में मिर्च, टमाटर और करेला की खेती की जा सकती है। इच्छुक किसान अभी भी इन फसलों की खेती कर सकते है। जिसमें करेला की खेती मचान विधि से करें।
