Tata Tiago : अगर आप भी नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे है तो हम आपको बताने जा रहे है टाटा कंपनी की उस कार के बारे में जो इन दिनों हर किसी को पसंद आ रही है। टाटा की वैसे तो हर कार लोगों को पसंद आ रही है लेकिन इस कार में ग्राहकों को कम कीमत में काफी ज्यादा फीचर्स मिल रहे है। आइए खबर में जानते है टाटा कंपनी की इस खास कार के बारे में विस्तार से।
भारत के ऑटो बाजार में कई शानदार कारें उपलब्ध हैं, जो पहली नजर में ही ग्राहकों को आकर्षित कर लेती हैं। टाटा की गाड़ियां लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि डीलरशिप पर खरीदारों की लंबी लाइन देखने को मिलती है। कंपनी ने अपने कई मॉडलों को CNG वेरिएंट में भी उतारा है। यदि आप टाटा की सबसे किफायती सीएनजी कार लेने का मन बना रहे हैं, तो यहां चर्चा हो रही है Tata Tiago की, जो कंपनी की चर्चित हैचबैक है। यह कार बजट फ्रेंडली (Tata Best Car) होने के साथ-साथ बेहतरीन फीचर्स से लैस है और इसका स्टाइलिश डिजाइन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
अब जानते हैं कि इस बेहतरीन सीएनजी कार (best cng car) को खरीदने के लिए कितनी रकम खर्च करनी होगी, साथ ही इसके फीचर्स, माइलेज और सेफ्टी रेटिंग की जानकारी भी लेते हैं।
Tata Tiago CNG की कीमत
टाटा टियागो सीएनजी (Tata Tiago CNG Price) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,48,990 रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 8,09,690 रुपये तक जाती है। इसके अलावा RTO, बीमा और अन्य शुल्क अलग से देने होंगे।
Tata Tiago CNG का माइलेज
माइलेज के मामले में भी यह कार शानदार (Mileage of Tata Tiago CNG) साबित होती है। जानकारी के अनुसार इसका पेट्रोल ऑटोमैटिक और मैन्युअल वेरिएंट लगभग 19 किमी प्रति लीटर की औसत देता है। वहीं सीएनजी मैन्युअल वेरियंट करीब 26.49 किमी प्रति किलोग्राम और CNG ऑटोमैटिक लगभग 28.6 किमी प्रति किलोग्राम तक का माइलेज प्रदान करता है।
Tata Tiago CNG की सेफ्टी रेटिंग
इस कार को Global NCAP द्वारा एडल्ट सेफ्टी में 4 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में 3 स्टार रेटिंग दी गई है। मजबूत बिल्ड क्वालिटी, प्रीमियम डिजाइन और किफायती दाम में आधुनिक सुविधाएं इसे खास बनाती हैं।
Tata Tiago के फीचर्स
इस कार में कई आकर्षक फीचर्स (Features of Tata Tiago) मिलते हैं, जिनमें एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रेन सेंसिंग वाइपर, रियर वाइपर व डिफॉगर और हिल होल्ड कंट्रोल शामिल हैं।
इंटीरियर की बात करें तो (Tata Tiago Interior) इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट, चार स्पीकर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो फोल्ड ORVM और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 242 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है।
अपनी कीमत और फीचर्स के आधार पर यह कार कई बड़ी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रही है। बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Grand i10 Nios और Maruti Suzuki Celerio जैसे मॉडलों से होता है।
