Tata Tiago : वाहन निर्माता कंपनी टाटा के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कंपनी की तरफ से ग्राहकों को खुश करने के लिए नई-नई कारें बाजार में पेश की जा रही है। अगर आप भी टाटा कंपनी की CNG कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं टाटा कंपनी की सबसे सस्ती सीएनजी गाड़ी के बारे में जो हर किसी को पहली झलक में पसंद आ रही है।
भारत देश में कई ऐसी शानदार गाड़ियां है जो ग्राहकों को पहली झलक में पसंद आ रही है। बात की जाए वाहन निर्माता कंपनी टाटा की तो इस कंपनी की गाड़ियों को खरीदने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है। टाटा कंपनी ने अपनी कई गाड़ियों को सीएनजी वर्जन में भी पेश किया है। अगर आप भी टाटा कंपनी की सबसे सस्ती सीएनजी फिटेड गाड़ी (cheapest CNG fitted car) खरीदना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं टाटा टियागो के बारे में, TATA Tiago कंपनी की एक पॉपुलर हैचबैक गाड़ी है। इस गाड़ी में ग्राहकों को बेहद कम कीमत के साथ काफी अच्छे फीचर मिल रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि लूक के मामले में भी यह गाड़ी हर किसी को पहली झलक में पसंद आ रही है।
चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं टाटा की इस बेस्ट सीएनजी गाड़ी (Best CNG car) को खरीदने के लिए कितने पैसों की जरूरत होगी और इसमें क्या-क्या फीचर्स मिल रहे हैं तथा इसकी रेटिंग और माइलेज कैसी है।
टाटा टियागो सीएनजी की कीमत
टाटा कंपनी की सबसे सस्ती सीएनजी गाड़ी टियागो की कीमत (Tata Tiago CNG Price) की बात करें तो इस गाड़ी की कीमत 5,48,990 रुपए से शुरू होती है और अगर इसके टॉप वैरियंट को खरीदने का प्लान किया जाए तो वह 8 लाख 9 हजार 690 रूपये का पड़ेगा। इसके अलावा आपको रजिस्ट्रेशन तथा बाकी चार्ज भी देने होंगे।
टाटा टियागो सीएनजी माइलेज
माइलेज के मामले में यह गाड़ी हर किसी को पसंद आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की टियागो का पैट्रोल ऑटोमेटिक और मैन्युअल वेरिएंट 19 किलोमीटर प्रति लीटर की एवरेज देता है। टाटा टियागो CNG मैन्युअल पेमेंट 26.49 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तथा सीएनजी ऑटोमेटिक 28.6 किलोमीटर प्रति किलोग्राम (Tata Tiago CNG Mileage) तक का माइलेज देती है।
टाटा टियागो सीएनजी सेफ्टी रेटिंग
Tata Tiago CNG को Global NCAP में एडल्ट सेफ्टी में 4 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में 3 स्टार रेटिंग (Tiago Safety Rating) मिली हुई है। यह कार अपनी शानदार बिल्ड क्वालिटी, प्रीमियम लुक और किफायती दाम में लग्जरी फीचर्स के लिए जानी जाती है।
टाटा टियागो के फीचर्स
टाटा टियागो में कई खास फीचर्स (Tata Tiago Features) मिल रहे हैं जो लोगों को इसकी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। कंपनी की तरफ से इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट सपोर्ट, रेन सेंसिंग वाइपर्स, रियर वाइपर, वॉशर, डिफॉगर, हिल होल्ड कंट्रोल के फीचर मिल रहे है। वहीं बात की जाएं इसके इंटीरियर की तो इसमें बड़ी टचस्क्रीन वाला इंफोटेंमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले, 4 स्पीकर्स, स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल, फुली ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो फोल्ड ORVM, क्रूज कंट्रोल उपलब्ध है। इस कार में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 242 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
इसकी कीमत के अनुसार देखा जाए तो टाटा टियागो कई बड़ी गाड़ियों को भी टक्कर दे रही है। टाटा टियागो की सीधी टक्कर Hyundai Grand i10 Nios, Celerio CNG जैसे मॉडल्स से होती है।
