लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 10 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के 93 सीटों पर है। हर किसी को वोट देने के अपील की जाती है। क्योंकि एक-एक वोट काफी कीमती होता है। 45 दिनों तक 7 चरण में चलने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में 1 पॉइंट 35 लाख करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। यह दुनिया का सबसे महंगा चुनाव बताया जाता है।
हर एक वोट की कीमत 1400 रुपए की बराबर होगी
भारतीय चुनावो में काफी खर्च होता है। इसका बहुत सारा हिस्सा चुनावी प्रक्रिया के लिए तैनाती , सुरक्षा बलों का एक जगह से दूसरी जगह जाना ,लॉजिस्टिक्स ,evm ,vvpat जैसी चीजों पर होता है। इस चुनाव में 96 पॉइंट 6 करोड़ वोटर्स है। जिनकीकुल जनसंख्या करीब 140 करोड़ है। अगर चुनाव के कुल खर्चों को 1.35 लाख करोड़ माना जाए तो हर एक वोट की कीमत 1400 रुपए की बराबर होगी।
अब अगर कुल जनसंख्या से एक एक वोट की कीमत निकले तो प्रति वोट की कीमत 264 पॉइंट 28 रुपए की आएगी।
1952 में पहली लोकसभा चुनाव में 10 करोड़ से ज्यादा खर्च हुआ था। भारत की जनसंख्या 37 करोड़ की कुल मतदाता 17 से 18 करोड़ थे। ऐसे में एक वोट की कीमत 80 पैसे और आबादी से 50 पैसे थे। लोकसभा चुनाव में प्रति वोट ₹1400 का खर्च माना जाए तो यह मान लीजिए 40% वोटर मतदान नहीं करते हैं इनकी की वजह से चुनावी प्रक्रिया में करीब 60 हजार करोड़ का नुकसान होगा।