फरवरी 2024 के कार बिक्री के आंकड़े सामने आए है। फरवरी के दौरान मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और टोयोटा बिक्री के मामले में टॉप 5 कार कंपनियां बन चुकी थी।
मारुति सुजुकी:
इस महीने में टॉप 5 गाड़ियों में मारुति सुजुकी टॉप पर आती है, इसने फरवरी में कुल 1,97,471 यूनिट्स की थोक बिक्री की है, जो सालाना आधार पर 15% की बढ़ोतरी है। एक साल पहले की समान अवधि में इसने 1,72,321 यूनिट्स की बिक्री की थी।
हुंडई
दूसरे नंबर पर हुंडई रही, इसकी कुल बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत बढ़कर 60,501 यूनिट हो गई। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 57,851 यूनिट बेची थीं।
टाटा मोटर्स:
तीसरे नंबर पर टाटा रही है, इसने फरवरी में कुल 51,321 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की है जबकि फरवरी 2023 में 43,140 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की थी. सालाना आधार पर बिक्री 19% बढ़ी है।
महिंद्रा:
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर महिंद्रा रही है। इसने फरवरी में घरेलू बाजार में 42,401 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की है, जो सालाना आधार पर 40 प्रतिशत बढ़ी है क्योंकि पिछले साल फरवरी में 30,358 यूनिट बिकी थीं।