गर्मी का मौसम शुरू हो गया है।अगर आप अपनी फसल से अच्छा मुनाफा हासिल करना चाहते है,तो इसके लिए किसान को अभी से तैयारी करनी होगी। देश के किसान अपने खेतो में सीजन के अनुसार फसलों की खेती करते है ,जिससे वह समय पर अपनी फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सके।तो आइए जानते है मार्च अप्रेल के महीने में उगने वाली टॉप सब्जियों के बारे में। जो कम समय में अच्छा उत्पादन देती है।
मार्च अप्रेल की टॉप सब्जियों के बारे में जानिए
प्याज की फसल
प्याज मैच अप्रेल में लगाई जाने वाली सब्जियों से एक है।इसे लगाने के लिए 10 -32 डिग्री सेल्सियस तापमान होना चाहिए।प्याज के बीज हल्के गर्म मौसम में अच्छी से ग्रो करते है।इसलिये इन्हे लगाने का सही समय वसंत ऋतू यानि मार्च – अप्रेल का महीना होता है।प्याज के अच्छे किस्म के बीजो की फसल करीब 150 -160 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है।हरी प्याज की कटाई में 40-50 दिन का समय लगता है।
खीरे की फसल
खीरे की खेती किसानो के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।खीरा में 95 % पानी की मात्रा होती है।यह गर्मियों में सेहत के लिए बहु लाभदायक है।गर्मियों के मौसम में खीरा की मांग भी बाजार में काफी ज्यादा देखने को मिलती है।ऐसे में अगर किसान अपने खेत में इस समय खीरे की खेती करते है,तो वह अच्छी कमाई कर सकते है।खीरा गर्मी के सीजन में अच्छी तरह से ग्रो करता है।
भिड़ी की फसल
भिंडी मार्च अप्रेल महीने में उगाई जाने वाला सब्जी है।भिंडी की फसल को आप घर पर गमले या ग्रो बेग में भी सरलता से लगा सकते है। इसके खेती के लिए तापमान 25 -35 डिग्री सेल्सियस अच्छा माना जाता है।भिंडी का उपयोग सब्जी बनाने में और कभी सुप बनाने में किया जाता है।