भारत में एसयूवी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।इसी कारण से सभी कंपनी इस सेगमेंट में नए वाहन सेगमेंट में नए वहां पेश कर रही है।आने वाले समय में भी कई जबरदस्त एसयूवी बाजार में पेश करेगी।भारत में डीजल कारो की बिक्री थोड़ी कम पड़ी है।लेकिन डीजल एसयूवी की मांग बरकरार है।तो आइए जानते है इन डीजल एसयूवी के बारे में जो साल 2024 में बाजार में एंट्री करेगी।
महिंद्रा SUV
महिंद्रा कुछ महीनो में अपनी पसंदीदा एसयूवी महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट को बाजार में पेश करेगी।इसका केबिन XUV400 इवी जैसा हो सकता है।इसमें 117hp,1.5 लीटर डीजल इंजन लगा होगा।डीजल से चलने वाली इस गाड़ी की कीमत 10 से 15 लाख रूपये के बिच हो सकती है।
महिंद्रा थार 5 डोर SUV
महिंद्रा थार 5 डोर जून 2024 के आसपास लॉन्च हो सकती है।इसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रूपये एक्स शोरूम से शुरू हो सकती है। महिंद्रा थार 5 डोर में 2WD और 4WD दोनों ड्राईवें के ऑप्शन मिल सकते है।महिंद्रा थार 5 डोर,जिम्मी को टक्कर देगी।महिंद्रा थार 5 डोर में 2.2 लीटर का डिज्न इंजन होगा।इसमें 6 स्पीड मेनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे।
टाटा मोटर्स SUV
टाटा मोटर्स इस साल 2024 के मध्य में अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी टाटा कर्व लॉन्च करेगी।इस गाड़ी की कीमत 14 से 20 लाख रूपये होगी। 1.5 लीटर डीजल इंजन ,6 स्पि मेनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांशमिशन,ऑलएलईडी लाइटिंग,18 इंच अलॉय व्हील और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स से यह लेस होगी।