सर्दी का मौसम है।इस मौसम में आम के बोर आने भी शुरू नहीं हुए।वही लखनऊ के एक अनोखे किसान ने आम ऊगा दिया है।साथ ही बड़ी संख्या में यह किसान आम का स्वाद ले रहे है।इस किसान का कोई खेत नहीं है।इन्होने अपने घर को ही खेत बना दिया है और वह पर न सिर्फ आम को ऊगा रहे है,बल्कि बाजार में महंगी चल रही सब्जियों जैसे बैगन,लहसुन,टमाटर और शिमला मिर्चा के साथ ही फूल गोभी और पत्ता गोभी भी ऊगा रखी है।
इस अनोखे किसान ने पिछले 31 सालो से ना तो कोई सब्जी खरीदी है ना ही कोई फल क्युकी उनके घर में सेब,संतरा और ड्राई फ्रूट्स के साथ ही सभी तरह के फल सब्जिया उग जाती है।इस किसान का नाम है विनोद कुमार पांडेय जो लखनऊ के गोमती नगर में रहते है और इन्होने अपने घर के आँगन से लेकर गार्डन और छत तक को खेत बना दिया है और यही खेती करते है।
फुफ्त देते है सब्जिया
विनोद कुमार पांडेय ने बताया की सब्जिया उगाना उनके कोई बिजनेस नहीं है बल्कि शोक है।इसलिए वह अपने घर आने वाले हर शख्स को सब्जिया दे देते है।बाजार में जब कोई सब्जी नहीं मिलती है या महंगी होने के कारन से लोग परेशान हो रहे है तो इनकी चौखट पर ही पहुंच जाते है और विनोद भी पर्याप्त मात्रा में लोगो को सब्जिया देते है।असभ्य सब्जिया ऑर्गेनिक है।
इन फल सब्जियों को उगाया
विनोद कुमार पांडेय की छत्त पर लाल मिर्च,हरी मिर्च,टमाटर,मूली,शिमला मिर्च ,फूल गोभी,पता गोभी,बैगन के साथ की चीकू,संतरे सेब और आम तक आपको मिल जाएगी।
वेजिटेबल में ऑफ़ लखनऊ
विनोद कुमार पांडेय एक कम्पनी में काम करते है,लेकिन उनको सब्जिया उगाने के कारन वेजिटेबल में ऑफ लखनऊ कहते है।उन्होंने बातचीत में कहा बचपन से ही उन्हें पर्यावरण को लेकर शोक था।पिता के साथ 14 साल की उम्र में अमरुद का बाग़ लगा दिया है।1994 में लखनऊ आए और गोमती नगर में मकान लिया और यहाँ टमाटर उगाने से शुरुआत की थी।
