Gold Price : सोने के दामों में हाल के दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। सोने के दाम लगातार उतार चढ़ाव से गुजर रहे हैं। 2025 में सोना चर्चा का विषय रहा है। हाल ही में रिपोर्ट आई है जिसके अनुसार बताया गया है कि अब अक्तूबर नवंबर तक सोने के दाम कितने हो जाएंगे।
2025 में सोने के दाम बेहिसाब बढ़े हैं। सोना 35% तक का रिटर्न दे चुका है। जहां एक्सपर्ट्स की ओर से साल के आखिर तक सोने को एक लाख पार करने का अनुमान लगाया जा रहा था।
वह अनुमान तो अप्रैल के महीने में ही पूरा हो गया था। इसके बाद सोने के दाम गिरे और फिर से अब बढ़कर सोने के दाम ढलान पर आ गए हैं।
सोने की आभूषण खरीद में आई गिरावट
सोने के दाम इस साल इतने बढ़ गए कि सोने की (Gold Price) आभूषण खरीद में गिरावट आ गई। आभूषण खरीदने वालों की सोने से दूरी देखने को मिली। 16 साल बाद ऐसा हुआ कि किसी साल की पहली तिमाही में सोने की खरीद 25% से गिर गई।
इस साल सोना आभूषण मार्केट में 25% कम खरीदा गया। यह पहली तिमाही के आंकड़े हैं। जबकि निवेश के लिए सोना 7% अधिक खरीदा गया जो कि पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा है।
पॉजिटिव रिटर्न के लिए जाना जाता है सोना
सोने को पॉजिटिव रिटर्न के लिए जाना जाता है। एक्सपर्ट बताते हैं कि पिछले 11 साल में सोने ने आठ बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं सोने के (Gold Price) दाम पिछले 4 साल से तो लगातार पॉजिटिव रिटर्न ही दे रहे हैं।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे का कारण अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों रही है। अमेरिका की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स लगना और ईरान इजरायल के बीच युद्ध होने के कारण सोने के दाम बढ़े हैं। परंतु यह अभी कारण सोने के दामों को प्रभावित नहीं कर रहे हैं। जिससे सोने के दाम (Gold Price) गिरते आ रहे हैं।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम में लगातार गिरावट आ रही है। 10 दिन में सोने के दाम 1,01,000 रुपये से गिरकर 98000 रुपये पर आ गए हैं। सोने के दामों में 3,500 रुपये की गिरावट आई है। 29 जून को सोने का भाव 550 रुपये कम हुआ है।
बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 97,500 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 89,300 रुपये पर रह गए हैं।
अक्टूबर नवंबर में कितने होंगे सोने के दाम
सोने के दामों को लेकर हाल ही में सिटी रिसर्च की रिपोर्ट आई है। इसके अनुसार सोने की कीमत (Gold Price) लगातार गिरते जाएगी। सिटी रिसर्च के अनुसार अगली तिमाही में सोने के दाम 3000 डॉलर प्रति औंस तक रह जाएंगे जो कि भारतीय मुद्रा के अनुसार 93 से 94 हजार रुपए के बीच बनते हैं। ( 29 june gold price )
वहीं अक्टूबर नवंबर तक सोने की कीमत 92 से 93 हजार रुपये दर्ज की जा सकती है। यह 24 कैरेट सोने की कीमत है। 22 कैरेट सोने की कीमत 84666 दर्ज की जा सकती है।