Today Gold Price : लगातार सोने के दाम बढ़ने के बीच एक बड़ी रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जून 2026 तक सोने के दाम कितने हो जाएंगे। जून 2026 तक सोना सस्ता होगा या महंगा। रिपोर्ट में तीन महीने बाद किने दाम रहेंगे से लेकर जून 2026 तक के दामों की समीक्षा की गई है। आइए जानते हैं विस्तृत रूप से-
सोने के दामों की तेजी ने बाजार में खलबली मचा रखी है। साल की शुरुआत से लेकर अब तक सोना 35 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। सोने के दाम बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी भी हो रही है। सोने ने इसी सप्ताह सोमवार को डबल रिकॉर्ड बनाया है। सर्राफा बाजार और एमसीएक्स पर सोने के दाम एक नए स्तर पर पहुंच गए।
एक ही महीने में इतने बढ़ चुके हैं दाम
सोने के दाम 22 अप्रैल को एमसीएक्स (MCX Gold Prices) पर 99,358 रुपये पर थे। यहां से सोने के दाम 15 मई को 90890 रुपये पर पहुंच गए। वहीं 16 जून यानी एक महीने बाद सोना 1,01,078 रुपये प्रति दस ग्राम जा पहुंचा।
यह सोने (Sone Ke Rate) की अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। सोने के दाम 18 जून को एक लाख से कम है। यह कल के मुकाबले 106 रुपये ज्यादा है। रात को 22:03 मिनट पर 10 ग्राम सोने की कीमत 99647 रुपये दर्ज की गई है।
45 प्रतिशत एक साल में बढ़े दाम
एक साल में सोने के दाम 45 प्रतिशत तक बढ़े हैं। 2025 में अब तक सोना (Gold Rate) तकरीबन 35 प्रतिशत बढ़ चुका है। इससे पहले 22 अप्रैल को सोने में अंतरराष्ट्रीय स्तर अब तक की सबसे ज्यादा कीमत 3,500 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई है।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 16 जून को सर्राफा बाजार में सोना (Sone ke rate) अपने हाई पर था और उसी समय में एमसीएक्स पर अपने हाई पर था। अब सोने के दाम एक लाख से नीचे चल रहे हैं।
अगले तीन महीने में कितने होंगे दाम
रिपोर्ट आई है कि सोने के दाम अब गिरेंगे। सिटी रिसर्च की रिपोर्ट आई है। इसके अनुसार एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ ही महीनों में सोने के भाव 3,000 डॉलर प्रति औंस से भी कम हो सकते हैं। सोने के दाम भारतीय कीमतों के हिसाब से 95 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास आ जाएंगे।
सोने दाम गिरने का क्या है कारण
इंटरनेशनल लेवल पर सोने के भाव(Gold Rate)3,400 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहे हैं। सोना लगातार ऊपर जा रहा था। परंतु, पिछले दो दिन से सोने के दाम गिर रहे हैं। इसके साथ ही इसराइल और ईरान के बीच बातचीत की संभावनाएं बन रही है। इस कारण सोने की कीमतों से दबाव कम हो सकता है।
जून 2026 तक इतने हो जाएंगे सोने के दाम
सिटी की रिपोर्ट के अुनसार 2026 की दूसरी छमाही यानी जून 2026 तक सोने में गिरावट जारी रहने वाली है। सोने के दाम 2,500 डॉलर प्रति औंस से 2,700 डॉलर प्रति औंस तक जाने के आसार हैं। देश की मुद्रा के हिसाब से जून 2026 तक सोने के दाम 76500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास होंगे।
इस वजह से होगी कीमत कम
एक्सपर्ट के मुताबिक 2025 के आखिर और 2026 के बीच तक सोने (Gold Rate Falls)में इन्वेस्टमेंट की डिमांड धीरे-धीरे कम हो सकती है इसके साथ ही जैसे-जैसे अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव पास आने लगेंगे तो उससे ट्रंप की लोकप्रियता और देश की आर्थिक बढ़ौतरी में इजाफा होने की आशा है, जिसका प्रभाव यह होगा कि इससे निवेशक सोने से हटकर अन्य ऑप्शन की ओर रूख ले सकते हैं। ( 19 june gold price )