Gold Rate Updates : घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ही सोने के भाव आसमान नहीं छू रहे हैं। बल्कि एमसीएक्स पर भी सोने के बढ़ते रेट नया रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। अब तक एमसीएक्स पर सोने के भाव 10 हजार से भी ज्यादा बढ़े हैं। एमसीएक्स पर भी सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि इस समय में एमसीएक्स पर सोने के भाव (gold rate on mcx)क्या चल रहे हैं।
एमसीएक्स पर सोने के भाव में लगातार इजाफा हो रहा है। सर्राफा बाजार की तरह ही एमसीएक्स पर सोने के भाव (Gold Prices)भी नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं।
इस समय में एमसीएक्स पर सोना एक लाख के पार बना हुआ है और एक्सपर्ट का कहना है कि यहां पर सोना जल्द ही सवा लाख के जादूई आंकड़े को छू सकता है। आइए जानते हैं सोने के भाव से जुड़े अपडेट के बारे में।
इंटरनेशनल बाजार में सोने का भाव
घरेलू बाजार में तो सोने की कीमतों (gold prices in domestic market)में 1900 रुपये का उछाल आया है, जिसके बाद इसके भाव 1 लाख 700 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जो आंकड़ों के मुताबिक अब तक का रिकॉर्ड हाई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव (Gold prices in international market ) 2 महीने के सबसे उच्चतम स्तर 3460 डॉलर प्रति औंस के पास ट्रेड कर रहा है। यहां तक की कच्चा तेल भी 1 प्रतिशत चढ़कर 75 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया है। वहीं, MCX पर गोल्ड के भाव में 74 रुपए का उछाल आया है, जिसके बाद इसका भाव 100350 के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
घरेलू बाजार में सोने के भाव
इन दोनों कीमती धातुंओं के भाव (Sone Ke Bhav) में इस हफ्ते तेजी देखी गई है। सोने के भाव में उछाल के बाद चांदी की कीमतों में भी 800 रुपए की तेजी आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewelers Association) के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने के भाव 99,058 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं, जबकि एक हफ्ते पहले इसके भाव 97,145 रुपए थे।
देखा जाए तो एक हफ्ते में ही सोने की कीमत में 1,913 रुपए का उछाल आया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव 88,985 रुपये से बढ़कर 90,737 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं और 18 कैरेट सोने का भाव (18 carat gold rate) 72,859 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 74,294 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। (17 june gold price )
दस हजार से ज्यादा बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम 22 अप्रैल को एमसीएक्स (MCX Gold Prices) पर 99,358 रुपये पर थे। यहां से सोने के दाम 15 मई को 90890 रुपये पर पहुंच गए। अब 17 जून यानी एक महीने बाद सोना 1,01,078 रुपये प्रति दस ग्राम जा पहुंचा है। यह सोने (Sone Ke Rate) की अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। अगर बात करें चांदी की तो वह 86 रुपए की गिरावट के साथ 106407 पर बना हुआ है।
