Gold Price Today : सोने के दाम अपने ऑलटाइम हाई से धड़ाम हेा गए हैं। सोने के रेट में तगड़ी गिरावट आई है। सोने के दाम गिरने से आम ग्राहक भी खुश हैं। मिडल ईस्ट में तनाव के बीच सोने के दामों में गिरावट ने लोगों को हैरान कर दिया है।
सोने के दाम 16 जून को अचानक से बढ़ गए थे। 16 तारीख को ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद सोने में तगड़ी गिरावट आई है। सर्राफा बाजारों में सोने के भाव एक लाख को पार कर गए थे। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। यहां भी सोने के दामों में गिरावट आई है।
हर दिन अपडेट होती है सोने की कीमत
सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)की ओर से जारी किए जाते हैं। इनमें जीएसटी नहीं लगती है। आपके शहर में सोने के दाम (Gold Rate) 1000 से 2000 रुपये कम ज्यादा हो सकते हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट अपडेट करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।
कितने रह गए जीएसटी के साथ सोने के दाम
सर्राफा बाजारों में सोने के दाम (Gold Rate) ऑल टाइम हाई से गिर गए हैं। यह 99373 रुपये से फिसल गए। वहीं, चांदी के दाम बरकरार है। इन सबके बावजूद जीएसटी के साथ दोनों धातुओं की कीमत एक लाख के पार है।
जीएसटी के साथ 24 कैरेट सोने के दाम 101774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं, चांदी 110160 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
जीएसटी के बिना ये चल रही हैं सोने की कीमत
बिना जीएसटी के देखें तो सोने की कीमत (Gold Rate) की बात करें तो आज भी सोना मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले 563 रुपये सस्ता हुआ है। 98,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के पर सोना खुला है। (18 june gold price )
चांदी 252 रुपये प्रति किलो चढ़कर 106952 रुपये पर पहुंच गई है। इसका ऑल टाइम हाई बिना जीएसटी 107000 रुपये दर्ज किया गया है।
जानें 22 कैरेट सोने के दाम
आईबीजेए रेट्स के अनुसार 23 कैरेट सोने के दाम 561 रुपये कम हुए हैं। 98414 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से सोना (Gold Rate) ऑपन हुआ है। 22 कैरेट सोने के औसत हाजिर भाव सवा 12 बजे के करीब 516 रुपये गिरे हैं। 90,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना ओपन हुआ है।
14 से 18 कैरेट सोने के दाम
18 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate) 422 रुपये कम हो गए हैं। 74,108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना चल रहा है। जबकि 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 329 रुपये कम होकर 57804 रुपये पर आ गई है। इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग है।
इस साल ये बढ़े सोने के दाम
सर्राफा बाजार में इस साल सोने के दाम 23070 रुपये बढ़े हैं। चांदी 22765 रुपये महंगा हुआ है। 31 दिसंबर को 24 सोने के दाम 76045 रुपये प्रति 10 पर दर्ज किए गए हैं। चांदी 85680 रुपये प्रति किलो पर खुली थी। इस दिन सोना 75740 रुपये पर बंद हुआ था।