Gold rate : सोने-चांदी के दामों पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से सोना अपने ऑल टाइम हाई (Gold price ) पर कारोबार कर रहा है। काफी दिनों के पश्चात आज सोने के दामों में भारी गिरावट दर्ज हुई है। सोने के दामों में गिरावट (latest Gold price) होने के बाद भारतीय बाजाार में तेजी आई है। इस खबर में जानिए आपके शहर में कितने है सोने व चांदी के रेट।
भारत में हर रोज सोने व चांदी के दामों (Daily Gold Price) में बदलाव होता है। सोने की मांग और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के रेट के अलावा रोजाना कई कारकों पर सोने के रेट (latest gold price) तय किए जाते है। पिछले कई महीनों से भारतीय बाजार (Gold in Indian market) में मंदी होने के कारण सोने के रेटों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस साल की शुरुआत से ही सोने (New Gold rate) के दाम अपने ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहे है। सोने के दामों में कई हफ्तों के बाद गिरावट दर्ज हुई है। सोने के रेट में कमी होने के कारण भारतीज बाजार में बढ़त हुई है।
भारतीय बाजार में लगातार दुसरे दिन गिरे सोने के भाव
पिछले कई महीनों से लगातार तेजी के बाद भारतीय बाजार 21 और 22 फरवरी को लगातार दो दिन सोने के दामों (Gold Price Down) में गिरावट दर्ज हुई है। सोने के दाम भारत (gold rate in India) में ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहे है। दो दिन पहले तक देश की मार्केट में सोने के दाम 90 हजार के करीब पहुंच गए है। सोने के दामों आज कल के मुकाबले 428 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है।
86 हजार पर आकर थमे सोने के दाम
सोने (Sone ka rate) के दामों में गिरावट होने के बाद भारतीय बाजार में आज (21 फरवरी) को 24 कैरेट सोने के दाम 428 रुपए गिरकर 86,092 रुपए पर आ गए है। कल सोने का दाम 86,520 रुपए पर था। बुधवार को गोल्ड ने 86,733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था।
चांदी के दामों में आई तगड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी (Silver price in India) के दामों में भी लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। कल के मुकाबले आज चांदी के दामों में 642 रुपए की कमी दर्ज हुई है। भारतीय बाजार (Silver rate) में आज सोने के दाम 97,147 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए है। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
भारतीय बाजार में आज ये है सोने के दाम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए है।
मुंबई में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए है।
कोलकाता में आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,250 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 87,550 रुपए है।
चेन्नई में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए है।
भोपाल में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 80,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,600 रुपए है।
डेढ़ महीने में 9,930 रुपए महंगा हुआ सोना
साल 2025 की शुरुआत (Gold price in last month) से ही सोने के दामो में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले ड़ेढ महीने से ज्यादा समय में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (24 carret Gold) का दाम 76,162 रुपए से 9,930 रुपए बढ़कर 86,092 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,130 रुपए बढ़कर 97,147 रुपए पर पहुंच गया है।
2025 के अंत तक 90 हजार का आंकड़ा पार कर सकता है सोना
भारत में सोने (Gold price in 2025) के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में सोना मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार इस साल के अंत तक सोने के दाम 90 हजार के आंकड़ें को पार कर सकते है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों (gold Investment) में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		