Gold Price : सोने के दामों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोना लगातार धड़ाम होता जा रहा है। सोने के दाम 4 हजार 658 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर चुके हैं। सोने के दामों में इस गिरावट ने निवेशकों को परेशान कर दिया है। सोने के दाम गिरने की वजह भी सामने आई है।
सोने के दामों में गिरावट का कारण गिर रही सोने की मांग है। वैश्विक बाजार में स्थिरता आने के कारण सोने की खरीद कम हुई है। जिससे सोने के दाम गिरने शुरू हो गए हैं। निवेशकों की सोने में रुचि कम हुइ है। इसी वजह से सोना लगातार गिरता जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत
इस समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold in International Market)में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके बाद यह गिरकर 3,295.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
इसके साथ ही यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में भी 0.6 प्रतिशत की कमजोरी आई है, जिसके साथ 3,294.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
डॉलर की मजबूती का पड़ रहा सोने पर असर
एक्सपर्ट का कहना है कि सोने का आउटलुक इस समय में स्ट्रॉन्ग बना हुआ है। उनका कहना है कि सोने की कीमतों (Gold Rate)पर डॉलर में मजबूती का असर पड़ रहा है और इसके चलते एक साल में सोने का भाव 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना है। (31 may gold price )
इससे पहले बीते दिनों गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स में उछाल आया। एक्सपर्ट्स के अनुसार शॉर्ट टर्म में गोल्ड (Gold in short term)में फेरबदल देखा जा सकता है।
इस साल सोना बनाता गया रिकॉर्ड
सोने ने 2025 में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए हैं। इस साल सोने के दाम पहली बार एक लाख के आंकड़े को पार कर गए। सोने के दाम (Gold Rate) 22 अप्रैल को सर्राफा बाजार में 1 लाख के आंकड़े को पार कर गए थे। वहीं, एमसीएक्स पर भी इस दिन सोना अपने ऑल टाइम हाई 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस दिन के बाद सोने की उल्टी गिनती शुरू हो गई।
आभूषण खरीदार हुए बाजार में कम
सोने के दाम इस साल इतने बढ़े कि आम ग्राहक सोने से दूर हो गए। सोने के दाम हर महीने बढ़ते गए हैं। इस वजह से 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि सोने में ज्वेलरी खरीद (31 may Gold Rate) में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह इस साल की पहली तिमाही का आंकड़ा है।
4,658 रुपये सस्ता हुआ सानो
सोने के दाम एमसीएक्स पर 4658 रुपये गिरे हैं। सोने के दाम शुक्रवार 94700 रुपये प्रति 10 ग्राम के लॉ पर चले गए हैं। यह दाम 22 अप्रैल को सोने के हाई प्वाइंट 99358 रुपये से 4658 रुपये कम हैं। वहीं आज का एमसीक्स पर सोने का हाई प्वाइंट 95220 रुपये रहा है।
शनिवार को 5 बजकर 33 मिनट पर सोना 489 रुपये यानी 0.51 प्रतिशत कम होकर 94900 पर आ गया है। शुक्रवार को सोना 94,951 रुपये पर खुला था। वहीं, गुरुवार को सोना 95,389 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।