Gold Price : सोने के दामों में एक बार फिर से बदलाव हो गया है। सोने के दाम अचानक से बढ़ गए हैं। एकदम से सोने में तेजी आई है। सोने की तेजी ने फिर से आम ग्राहकों की चिंता बढ़ाते हुए छलांग लगाई है। सोने के दाम काफी तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। सोने के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। सोना फिर से 1 लाख के पास आ गया है।
सोने के दामों में तगड़ी गिरावट के बाद फिर से बढ़ौतरी का दौर शुरू हो रहा है। एमसीएक्स पर सोना रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा है। वहीं सोने के दाम गिरने से निवेशकों की जो चिंता बढ़ी थी, अब वो चिंता कम होने लगी है।
सोने के दाम (Gold Rate) काफी बदल गए हैं। आइए जानते हैं सोने के कितने दाम चल रहे हैं, बढ़ौतरी का क्या कारण है।
क्यों हुई सोने में बढ़ौतरी
सोने में बढ़ौतरी का भी कारण सामने आया है। सोने के दामों में काफी तेजी से बढ़ौतरी का कारण इरान और इजराइल के युद्ध में सीजफायर का उल्लंघन माना जा रहा है। इरान और इजराइल मिडल ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ा रहे हैं। जिससे सोने के दाम फिर से बढ़ रहे हैं। सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने का असर ग्राहकों पर पड़ रहा है।
वैश्विक स्तर पर सोने के भाव
वैश्विक स्तर पर भी सोने में बढ़त देखी गई है। आज 01 जुलाई को शुरुआती कारोबार में कॉमेक्स पर सोने के भाव (gold price on comex) 0.10 प्रतिशत या 3.30 डॉलर की बढ़ौतरी हुई है, जिसके साथ इसका भाव 3,290.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया।
इसके अलावा सोने का घरेलू हाजिर भाव (Domestic price of gold) में 0.22 प्रतिशत या 7.19 डॉलर की बढ़त हुई है, जिसके साथ ही इसके रेट 3,281.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
एक लाख के बहुत नजदीक पहुंचा सोना
एमसीएक्स पर सोना एक बार फिर एक लाख के बेहद करीब पहुंच चुका है। सोमवार को एमसीएक्स पर सोने के दाम 96095 रुपये तक जा चुके हैं। एक लाख से मात्र 3905 रुपये ही दाम कम चल रहे हैं।
सोने के दामों में गिरावट (Gold rate Down) सुबह के समय दिखी थी। उसके बाद सोने में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोना 4 बजकर 18 मिनट पर 95,953 पर ट्रेड कर रहा है। यह 483 रुपये बढ़ा है। कल के मुकाबले सोने के दाम 0.51% बढ़ चुके हैं।
आगे क्या रहेंगे सोने के दाम
एक्सपर्ट का कहना है कि संभाववना है कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव के कारण इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतें (Sone Ki Kimatein) अस्थिर रह सकती है। बता दें कि एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने में 95,100 रुपये से 94,770 रुपये तक सपोर्ट मिल रहा है।
इसके अलावा 95,800 रुपये से 96,180 रुपये के बीच प्रतिरोध है। इसके अलावा चांदी की कीमतों (Silver Rate) में 1,05,550 रुपये से 1,04,800 रुपये के बीच सपोर्ट है। इसके साथ ही चांदी 1,07,200 रुपये से 1,08,000 रुपये के बीच प्रतिरोध है।