Today Gold Rate :सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। सोना कभी गिर रहा है, कभी बढ़ रहा है। इसी बीच जुलाई अगस्त में सोने के दामों को लेकर अपडेट सामने आया है। जुलाई अगस्त में सोने के दाम कितने हो जाएंगे, इसको लेकर रिपार्ट सामने आ गई है।
सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी होती जा रही है। इस साल सोने के दामों में बेहिसाब बढ़ौतरी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोने के दामों में तेजी से आम लोग परेशान हो गए हैं। वहीं, निवेशकों की सोने को लेकर मौज हो गई है।
क्यों बढ़े हैं सोने के दाम
फिलहाल सोने के दाम (Gold Rate) रॉकेट की रफ्तार से चल रहे हैं। ऐसे में सोने की कीमतों में उछाल का कारण आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई की चिंता व भू-राजनीतिक तनाव है। निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित संपत्ति के रूप में चुना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के कारण भी ये हुआ है। ( 5 june gold price )
आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ सोना
वहीं, सोना इन दिनों आम आदमी की पहुंच से दूर हो रहा है। भारतीय बाजार में सोने का भाव 96000 रुपये तोला को पार कर चुका है। इस साल में सोना 30 प्रतिशत तक पहुंचा है। सोने को खरीदने से पहले लोगों को काफी सोच विचार करना पड़ रहा है।
सोने के दामों में बेहिसाब बढ़ौतरी
इस साल सोने के दामों में बेहिसाब बढ़ौतरी हुई है। सोना इस साल 30 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका था। सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे। 22 अप्रैल का वो ऐतिहासिक दिन था, जब सोना (Gold Rate) सर्राफा बाजार में एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को क्रॉस कर गया था। इसी दिन एमसीएक्स पर भी सोने के दाम 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए थे।
आम खरीदार हुए सोने से दूर
सोने में निवेशकों की रुचि बढ़ी है तो आम खरीदार कम हुए हैं। 16 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि साल की पहली तिमाही में ज्वेलरी खरीद 25 प्रतिशत कम हो गई है।
वहीं, निवेशकों की देखें तो सात प्रतिशत सोने (Gold Rate) के निवेश कम हुए हैं। सोना खरीद में निवेशकों का यह दस साल बात सबसे बढ़ा आंकड़ा है।
क्या चल रहा है सोने का दाम
एमसीएक्स पर चार जून को सोने के दाम 96700 के लॉ प्वाइंट पर व 97091 के हाई प्वाइंट पर रहे हैं। वहीं 12 बजकर 34 मिनट पर सोना 97,069 रुपये पर चल रहा है। यह कल के मुकाबले 544 रुपये यानी, 0.56% ज्यादा है। सोना 4 जून को 96,811 रुपये पर खुला था। वहीं, कल सोना 96,525 पर बंद हुआ था।
पॉजिटिव रिटर्न दे रहा सोने
सोने ने इस बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। अब तक पिछले 11 साल में सोना 8 बार पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है। सोने के दाम पिछले चार साल में दौगुने हो चुके हैं। वहीं, आगे भी सोने के दाम बढ़ने की उम्मीद है।
जुलाई अगस्त में इतना हो जाएगा सोने का दाम
सोने के दाम जुलाई अगस्त में और अधिक बढ़ जाएंगे। एक्सपर्ट विजय वर्मा का मानना है कि जुलाई में टैरिफ से होल्ड हट जाएगा। इस वजह से सोने के दाम (Gold Rate) 1 लाख क पार जाने की संभावना है। सर्राफा बाजार में एमसीएक्स से पहले सोना एक लाख को क्रॉस कर सकता है।