Gold Price : सोने के दामों में बढ़ौतरी के बाद अब निरंतर गिरावट का दौर चल रहा है। एक साल में सोने के दाम 47 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। 2025 में ही सोने के दामों में 35 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोने के दामों की बढ़ौतरी ने आम ग्राहकों को सोने से दूर कर दिया है। अब सोने के दामों को लेकर बड़ा अनुमान आया है कि भविष्य में सोने की कीमत क्या रहने वाली है।
सोने ने इस साल लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। अपने ही रिकॉर्ड्स को तोड़ता हुआ सोना एक लाख के पार पहुंच गया। हालांकि लंबे समय तक लाख पर सोना टिक नहीं पाया और फिर कीमत एक लाख से नीचे आ चुकी हैं। सोना प्रति दस ग्राम के हिसाब से बहुत कम हो गया है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
सर्राफा बाजार में सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। सोने के दाम (Gold Rate) कल 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। आज सोने की कीमत 98,800 रुपये पर आ गई है। सोने में 600 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। सोना एक लाख के काफी ऊपर जाने के बाद लुढ़का है। 22 कैरेट सोने का रेट 90,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।
एमसीएक्स पर बढ़े सोने के दाम
सोने के दामों में एमसीएक्स पर तेजी देखने को मिल रही है। परंतु, अपने ऑल टाईम हाई से सोना बहुत कम है। सोने के दाम 16 जून को 101078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे। इसके बाद सोने के दाम आज रात दस बजे 96940 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहे हैं। यह सोने के दाम (Gold Rate) अगस्त के एक्सपासरी वाले सोने की है।
क्या चीजें कर रही सोने को प्रभावित
सोने के दामों को कई चीजें प्रभावित करती हैं। सोने के दाम (Gold Rate) में प्रभाव देश में मांग व अंतरराष्ट्रीय मांग दोनों का पड़ता है। वहीं, डॉलर इंडेक्स, भू राजनीतिक तनाव और अन्य अर्थ से संबंधित फैसले भी सोने को प्रभावित करते हैं।
सोने के दाम बढ़ने का कारण
सोने के दाम (Gold Rate) इस साल 76 हजार से शुरू होकर 1 लाख पार जा चुके हैं। इस साल सोने में पिछले साल से चार गुणा तेजी दिखी है। सोने के दाम पिछले साल 12 महीने में 12 हजार के करीब बढ़े थे, परंतु, 2025 में सोना 6 महीने में ही 24 हजार तक बढ़ गए हैं। सोने के दाम बढ़ने का प्रमुख कारण अमेरिका की और से लगाया गया टैरिफ रहा है।
आगे क्या रहेंगे सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate) नवंबर दिसंबर तक बढ़ौतरी पर जाने का ही अनुमान है। सर्राफा कारोबारी पवन वर्मा का कहना है कि नवंबर में देश में त्योहारी सीजन है। इसपर सोने की खूब खरीद होगी। ( 5 july gold price )
जैसे जैसे सोना खरीदा जाएगा, वैसे वैसे सोने की कीमत बढ़ेंगी। नवंबर और दिसंबर तक 24 कैरेट सोने के दाम 1 लाख 5 हजार रुपये तक जा सकते हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 96,253 रुपये तक जा सकते हैं। निकट भविष्य में सोने की कीमत गिर सकती है।