Gold price : देश में दिवाली के बाद सोना चाँदी की कीमतों में बड़ी कटौती हुई है। जिसके कारण फ़िलहाल सोना और चाँदी खरीदारी करने वालो के लिए राहत है। चाँदी की कीमते दिवाली के बाद 6 हजार रु तक कम हो चुकी है। जबकि सोने की कीमतों में 1000 रु तक की कटौती दर्ज की जा चुकी है। दिवाली के चलते मांग अधिक थी। इस बार दिवाली के अवसर पर जमकर देश में सोना चाँदी की खरीदारी हुई है। करोड़ो रु का कारोबार सराफा बाजारों में हुआ है।
आज IBJA के मुताबिक सोना चाँदी की कीमते काफी निचे आ चुकी है। भारत में सोना चाँदी समेत अन्य कई धातुओं के खुरदरा रेट की जानकारी इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से अपडेट की जाती है। फ़िलहाल चाँदी की कीमत 93501 रु प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है। जबकि आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 78425 रु प्रति दस ग्राम पर आ चुकी है।
देश में सस्ता हुआ Gold Rate
फ़िलहाल सोने की कीमतों में कटौती से कई राहत मिल रही है। आज 999 प्योरिटी के साथ शुद्ध 24 कैरेट सोने की कीमत 78425 रु प्रति दस ग्राम पर बनी हुई है। हालाँकि दोपहर बाद इन कीमतों में बदलाव होने है जिसकी जानकारी यही पर अपडेट कर दी जाएगी। आज 23 कैरेट सोने की खुरदरा कीमत 78121 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत आज 71837 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है।
18 कैरेट सोने की खुरदरा कीमत आज सराफा बाजारों में 58819 रु प्रति दस ग्राम एवं 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today) आज 45879 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। आपको जानकारी के लिए बता दे की पुरे देश में खुरदरा कीमत समान रूप से लागु होती है। लेकिन इनमे GST एवं अन्य शुल्क लागु होने के कारण देश के अलग अलग सराफा बाजारों में कीमतों में बदलाव देखने को मिलते है।
चाँदी की कीमत में कटौती (Silver Rate Today)
चाँदी की कीमत दिवाली के बाद 6 हजार रु तक निचे आ चुकी है। फ़िलहाल चाँदी की कीमत (Silver Rate Today) 93501 रु प्रति किलोग्राम पर चल रही है। दिवाली पर ये कीमते 99 हजार रु से ऊपर चली गई थी। वही पर विदेशी मुद्रा डॉलर में एवं ट्रेज़री सिस्टम में दवाब के चलते भी सोना चाँदी की कीमत में कमी आई है। शुक्रवार के दिन दोपहर के बाद स्पॉट गोल्ड 0.2 फीसदी गिरकर 2,736.28 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था।
खरीदारी से पहले जान ले कुछ ख़ास बाते
सोना चाँदी की खरीदारी कोई सामान्य खरीदारी नहीं होती है। काफी पैसा लगता है। ऐसे में खरीदारी में सावधानी महत्वपूर्ण हो जाती है। आपको बता दे की सोना चाँदी की शुद्धता की गारंटी के लिए ISO ने हॉलमार्किंग प्रणाली लागु की हुई है। जो सोना चाँदी की शुद्धता निर्धारित करती है। आपको बता दे की 24 कैरेट सोने में 99.9 फीसदी सोना होता है। इसमें किसी अन्य धातु का मिश्रण नहीं होता है। जबकि 22 कैरेट सोने में अन्य धातुओं का मिश्रण होता है। इसमें 91 फीसदी शुद्ध सोना होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक आदि का मिश्रण किया जाता है ताकि मजबूती बनाई जा सके।