Gold Price updates : सोने की कीमतों में तेजी का दौर अभी तक रूका नहीं है। जून का आधा माह बीतने के बाद में भी सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखा जा रहा है। अब तक सोना 3700 रुपये महंगा हो चुका है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोने के रेट (Gold Rate updates )क्या चल रहे हैं। इसके साथ ही निवेशक यह सोच रहे हैं कि साल के आखिर तक सोने के दाम क्या हो सकते हैं।
हां एक ओर कई दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीं, अब सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। आज 16 जून को भी सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने छलांग लगाई है।
बीते दो दिनों भी सोने (Sone ke Bhav) ने एक बार फिर 1 लाख रुपये के मार्क को पार कर दिया है। खबर में जानिए की आने वाले दिनों में सोने की चाल कैसी रहने वाली है।
एक हफ्ते में कितने बढ़े सोने के भाव
सुत्रों के अनुसार एक हफ्ते में ही 24 कैरेट गोल्ड (24 carat Gold price)3700 रुपये महंगा हो गया। इस जोरदार उछाल के बाद रजधानी दिल्ली में सोने की कीमत (Gold Price in Delhi) 101830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव एक हफ्ते में ही 3400 रुपये बढ़ा है।
किन कारणों से महंगा हुआ सोना
एक्सपर्ट का कहना है कि कमजोर होते रुपये और पश्चिम एशिया में जो तनाव बढ़ा है, उसके चलते निवेशक सेफ एसेट के तौर पर सोने में इन्वेस्ट (Gold Investment) कर रहे हैं।
इसके साथ ही इजरायल-ईरान में तनाव बढ़ने के चलते भी वैश्विक तेल आपूर्ति में रुकावट पैदा हो सकती है ओर इसको लेकर भी चिंताएं काफी बढ़ गई हैं,खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे जरूरी रूट्स के जरिए, जिसे लेकर चिंताए बढ़ गई है।
क्या है गोल्ड को लेकर आउटलुक
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर इजरायल और ईरान के बीच हालात सुधरते नहीं हैं तो एमसीएक्स पर सोने का भाव (gold rate on mcx)1.05 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने के आसार है। इन दोनों के बीच छिड़ी इस जंग के चलते सर्राफा बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, जिस वजह से सोने के रेट में उछाल आया है। (16 june gold price )
ग्लोबल कीमतों को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि केंद्रीय बैंक की ओर से मजबूत खरीद से 2025 के आखिर तक सोने का भाव (Sone Ke Bhav) 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है और 2026 के बीच तक सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस तक होने के आसार है। उनका कहना है कि अगले 12 महीनों में सोने के भाव (Gold Prices) 4,000 डॉलर प्रति औंस तक जाने की संभावना है।
