Gold Price : सोने ने खरीदारों और निवेशकों के होश उड़ा रखे हैं। जनवरी 2025 से ही सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। हालांकि, बीच में सोने में आई गिरावट की वजह से राहत भी मिली है। लेकिन, पहली छहमाही में सोने में जबरदस्त बढ़ौतरी देखने को मिली है। इस समय सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। बता दें कि नई रिपोर्ट सामने आ चुकी है जिसमें यह बताया गया है कि साल 2028 तक सोने का क्या रेट होगा। चलिए जानते हैं –
सोने के भाव में उठक पटक जारी है। देखा जाए तो साल 2025 में सोने ने तगड़ा रिटर्न दिया है। सोन के रेट ने 2025 में कई बार ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। हर दिन सोने में हो रही बढ़ौतरी आम आदमी के पसीने छुड़ा रही है।
हालांकि 22 अप्रैल को सोना 1 लाख रुपये के हाई स्तर पर पहुंचा था। इसके बाद कई दिनों तक इसमें गिरावट का दौर जारी रहा। लेकिन फिर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल बनने से इसकी कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और एक बार फिर सोना एक लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गया।
सोने के दामों में जबरदस्त बढ़ौतरी को देखते हुए एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है कि साल 2027-28 तक सोने के दाम (gold rate 24 april 2025) कहां तक पहुंच जाएंगे। एक्सपर्ट्स के अनुसार जानिये 2028 में सोने के रेट कितने होंगे।
फिलहाल इस रेट पर बिक रहा सोना –
देश की राजधानी दिल्ली में अगर हम सोने की कीमतों की बात करें तो आज यानी सोमवार को यहां 24 कैरेट सोने के रेट (Gold Rate) 1,00,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 92,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के वर्तमान रेट 1,00,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 92,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें (MCX gold price) 4,000 डालर प्रति औंस के पार जा सकती हैं। यानी इसमें 5000 प्रति औंस तक की वृद्धि का अनुमान है। ऐसे में भारत में सोना मार्च 2026 में 1,23,000 रुपये (gold price in 2026) प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।
साल 2025 में इतना महंगा हुआ सोना?
बता दें कि जनवरी 2025 में 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बिकने वाला सोना (Sone ka Bhav) अब 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। इस साल में सोने ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। अब तक सोने ने लगभग 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस समय सोना 3500 से 3,700 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। दुनिया के कई देशों के बीच चल रहा आर्थिक तनाव बढ़ा तो यह 4,500 डालर प्रति औंस तक जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारत में सोना 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
2028 में इतने में मिलेगा 10 ग्राम सोना?
एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि साल 2028 तक सोने का भाव 65,500 रुपये (sone ka aaj ka bhav) प्रति 10 ग्राम तक हो सकता है। इससे सोना खरीदारों को गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका मिलेगा। सोने की कीमतों में गिरावट के विभिन्न कारण हो सकते हैं। इनमें सोने की मांग में कमी आना प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थिति, भू-राजनीतिक तनाव कम होने से भी सोना सस्ता हो सकता हैं।
एकस्पर्ट का मानना है कि अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर, बढ़ते टैरिफ और मंदी की संभावनाओं के चलते निवेशक सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इस वजह से सोने में पिछले कुछ ही समय में रिकॉर्ड तेजी आई है। अगर भविष्य में दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर खत्म हो जाती है और बाजार में अनिश्चितात का माहौल नहीं रहता है तो निवेशक बाजार की ओर रूख करेंगे। इससे सोने की डिमांड कम होगी और इसकी कीमतें धड़ाम से नीचे आ सकती हैं। ( 24 june gold price )