Gold Rate today : साल 2025 के बीते पांच महीनों में सोने की कीमतों पर नजर डालें तो रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। लेकिन आज सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इन दिनों में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये सही मौका हो सकता है। आईये जानते हैं सोने का ताजा रेट –
सोना और चांदी के दामों पिछले काफी दिनों से ही उठक पटक जारी है। लेकिन कल सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। परंतु चांदी में बढ़ौतरी देखने को मिली थी।
आज सोने व चांदी (Gold Silver today rate) दोनों ही धातुओं में गिरावट आई है। सोने में आई इस गिरावट से आम लोगों को राहत मिली है। वहीं, निवेशकों को झटका लगा है। हालांकि, गिरावट के बावजूद भी चांदी के दाम अभी भी 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के उपर बने हुए हैं।
ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने कहा है कि बीते एक हफ्ते में चांदी का भाव (Silver Rate) एक लाख से उपर और दो बार चांदी के दाम एक लाख रुपए से नीचे आ चुके हैं। बाजार में चांदी की डिमांड काफी बनी हुई है, जिसकी वजह से लगातार चांदी के दाम (Chandi Ka Bhav) में बदलाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर निवेशक कीमती धातुओं में निवेश कर रहे हैं।
जयपुर में इस रेट मिल रहा है सोना-
जयपुर के सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज के दामों की जानकारी दे दी है। आज अगर आप जयपुर (Gold Price in Jaipur) सर्राफा मार्केट से सोने-चांदी के गहनों की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं तो खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले बाजार की रेट जरूर जान लें। आज 31 मई को सोने (sone ke rate) और चांदी के दाम इस प्रकार हैं:
सोने और चांदी की कीमतों में आया बदलाव-
आज जयपुर सर्राफा मार्केट में सोने और चांदी (silver price today) दोनों की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। फिर शुद्ध सोने के दाम में 800 रुपए की गिरावट आई है, जिससे इसके दाम 97,600 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। 22 कैरेट सोने की कीमत (22K gold price) में भी 800 रुपए की कमी देखी जा रही है।
इसकी वजह से सोने से इसके कीमत 91,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। चांदी की कीमत में कल 900 रुपए की बढ़ौतरी देखी जा रही है। आज 300 रुपए की गिरावट देखी जा रही है। चांदी की कीमत (latest silver price) 100,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही है। आने वाले दिनों में इन धातुओं के दामों में कभी बढ़ौतरी तो कभी गिरावट देखने को मिलेगी।