Gold Rate Down : सोना जितना महंगा हुआ था, अब उतना ही सस्ता होने की ओर दौड़ पड़ा है। पिछले माह ही हाईलेवल पर पहुंचे सोने के भाव (gold rate 5 may) अब धड़ाम से जमीन पर आ गिरे हैं। ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने का मौका कई दिनों के बाद मिला है। चांदी में भी इस समय गिरावट देखी जा रही है। अगर आप भी सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो 22 और 24 कैरेट सोने का भाव (sona chandi ka bhav) जरूर जान लें।
इस महीने चल रहे सोने के भाव (sone ka bhav) की तुलना हर कोई पिछले माह और इस साल के शुरुआती समय से कर रहा है। इसका कारण है कि इस महीने में सोने के दाम गिरते दिखे हैं तो इससे पहले के इस साल के महीनों में सोना ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड बनाता रहा है। अब सोने के दामों (gold rate today) में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह में ही सोने के दाम धड़ाम से जमीन पर आ गिरे हैं। आइये जानते हैं सोना चांदी के भाव की ताजा स्थिति।
पिछले 10-12 दिन में इतने गिरे दाम-
अगर पिछले 10-12 दिन पहले की ही बात की जाए तो 22 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख रुपये (gold price hike)प्रति तोला पहुंच गया था। अब इसमें प्रति तोला के हिसाब से 3 हजार रुपये तक की गिरावट देखी जा रही है। लगभग इतनी ही गिरावट 22 कैरेट सोने (22 carat gold rate) में आई है। इन 10-12 दिनों में केवल अक्षय तृतीया पर ही रेट थोड़े बढ़े थे, इसके बाद तो सोना लगातार गिरता चला जा रहा है। चांदी भी अब पहले की अपेक्षा प्रति किलोग्राम लगभग 6 हजार रुपये तक सस्ती हुई है।
22 और 24 कैरेट सोने का भाव –
5 मई सोमवार को सर्राफा बाजार में पहले की अपेक्षा सुस्ती नजर आई है। जीएसटी सहित 24 कैरेट सोना करीब 97,230 रुपये (24 carat gold rate) प्रति तोला के हिसाब से ट्रेड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 91,400 रुपये (22 carat gold rate) प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 18 कैरेट सोने की बात करें तो यह 71,900 रुपये प्रति तोला हो गया है।
चांदी का ताजा भाव –
चांदी का भाव (chandi ka bhav) आज स्थिर रहा है, जो 96 हजार रुपये प्रति किलो बना हुआ है। जीएसटी सहित यह 98,880 रुपये प्रति किलो है। हालांकि पिछले दिनों चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया था। उस हिसाब से अब इसमें गिरावट आई है।
गहने खरीदने का सुनहरा मौका –
एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला कई दिनों तक जारी रह सकता है। इसके बाद रेट फिर से बढ़ सकते हैं। इस समय तो चांदी भी सस्ती है, इसलिए सोना और चांदी (Gold Silver Rate )खरीदने का यह सुनहरा मौका कहा जा सकता है।
इस रेट में बदल सकते हैं गहने-
आभूषणों का एक्सचेंज रेट (gold exchange rate) भी इस समय पहले से कुछ बदला हुआ है। आज 5 मई को 22 कैरेट सोने के गहनों को 85,300 रुपये प्रति तोला के रेट पर बदला जा सकता है। 18 कैरेट सोने के पुराने गहने 69,400 रुपये प्रति तोला के हिसाब से बदले जा सकते हैं। चांदी का हॉलमार्क का गहना 90 हजार रुपये प्रति किलो व हॉलमार्क रहित गहने 88000 रुपये (silver exchange rate) प्रति किलो के हिसाब चेंज किए जा सकते हैं।