Gold Price Hike : सोने के दाम एक बार फिर से गिर गए हैं। सोने की कीमत कम होने से आम ग्राहकों को भी राहत मिली है। वहीं, निवेशकों के माथे की लकीरें बढ़ गई हैं। सोने की कीमत कम होने का कारण निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली भी है। सोने के दाम गिरने का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है।
गोल्ड प्राइस में गिरावट का सिलसिला चल रहा है। फिर से सोना धड़ाम हो गया है। सोने की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। भविष्य में सोने के दाम क्या रहने वाले हैं, इसको लेकर भी एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया है। सोने के बहुत तेजी से बढ़ने के बाद अब ढलान पर है।
लगातार बढ़े हैं सोने के दाम
इस साल सोने के दामों में बेहिसाब बढ़ौतरी हुई है। सोना इस साल 30 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका था। सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे।
16 जून का वो ऐतिहासिक दिन था, जब सोना (Gold Rate) सर्राफा बाजार में एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को क्रॉस कर गया था। इसी दिन एमसीएक्स पर सोने के दाम 101078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे।
निवेशकों ने बढ़ाई कीमत
सोने में निवेशकों की रुचि बढ़ी है तो आम खरीदार कम हुए हैं। 16 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि साल की पहली तिमाही में ज्वेलरी खरीद 25 प्रतिशत कम हो गई है।
वहीं, निवेशकों की देखें तो सात प्रतिशत सोने (Gold Rate) के निवेश कम हुए हैं। सोना खरीद (Gold buying) में निवेशकों का यह दस साल बात सबसे बढ़ा आंकड़ा है।
क्यों गिरे सोने के दाम
सोने के दाम गिरने के कई कारण है। इसमें प्रमुख कारण अमेरिका के टैरिफ वॉर का बाजारों पर असर न होना है। इससे पहले अमेरिका की ओर से रेसिप्रोकल टैक्स (Gold rate prediction) लगाने पर बाजार गिर रहे थे।
इससे निवेशकों ने सोने को सेफ हेवन मानते हुए सोने में निवेश किया था। जिस वजह से दाम बढ़ गए थे। परंतु, अब बाजार लोगों को मुनाफा दे रहे हैं, जिससे सोने की कीमत गिर गई है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
एमसीएक्स पर सोने के दाम 97771 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए हैं। आज सोने के दाम (Gold rate update) 98076 रहकर रुपये प्रति दस ग्राम चले गए थे, परंतु अब सोने की कीमत गिर गई है।
वहीं, 16 जून के साथ कंपेयर करें तो सोने के दाम 101078 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 97771 रुपये प्रति दस ग्राम आ चुके हैं। सोने के यह दाम 11 जून को रात 10:37 बजे के हैं। वहीं, सोने के दाम कल के मुकाबले 1,080 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़े हैं।
जुलाई 2026 तक क्या होगी सोने की कीमत
सोने के दाम आगे भी गिरावट (Gold rate prediction) में रहने वाले हैं। हाल ही में सिटी रिसर्च की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार सोने के दामों में काफी तगड़ी गिरावट देखने को मिलने वाली है। आने वाले एक साल में सोना घटकर 77 से 78 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक रह जाएगा। ( 12 july gold price )