Gold Price Update : सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। साल की शुरुआत में सोना 76000 से बढ़कर एक लाख के पार जा चुका है। अब सोने के दाम 1200 रुपये से भी ज्यादा बढ़ गए हैं। आम ग्राहक सोने से दूर होते जा रहे हैं तो निवेशकों की सोने में रुचि बढ़ती जा रही है।
सोने के दाम एक बार फिर से 7वें आसमान में जा पहुंचे हैं। सोने की कीमतों में कुछ गिरावट के बाद फिर से इजाफा देखने को मिला है। सोना 1237 रुपए बढ़कर आम आदमी की पहुंच से फिर बहुत दूर होता जा रहा है। सोने के दाम निरंतर बढ़ोतरी पर ही दिख रहे हैं।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate Update) बढ़ने का कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लिए गए फैसले हैं। अमेरिका के इन फैसलों की वजह से लगातार सोने के दामों में अनिश्चित बढ़ती गई और सोने के दाम बढ़ते (kyo badhe sone k daam) चले गए। निवेशकों ने सोने में जमकर इन्वेस्ट किया है।
7 दिन में इतनी बढ़ गए सोने के दाम
सोने के दामों में पिछले एक सप्ताह में 1200 रुपये से अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है। जबकि चांदी तो इससे भी डबल बढ़ी है। चांदी के दाम (chandi ke bhv) 2300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़े हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने के दाम 97021 रुपए दर्ज किए गए हैं। जबकि इससे पहले हफ्ते में यह दाम 95784 रुपए थे। सोने के दाम इस सप्ताह 1237 रुपए बढ़ चुके हैं।
सोने ने लगाई तगड़ी छलांग
सोने ने तगड़ी चाल चली है। 22 कैरेट सोने के दाम (Sone k daam) 88871 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं जबकि कुछ दिन पहले यह 88738 रुपए पर था। इसी तरह 18 कैरेट सोने के दाम भी 71,838 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 72,766 प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।
चांदी में कितने बढ़ोतरी की गई दर्ज
सोने की तरह सोने की पूरक धातु चांदी (chandi k daam) भी लगातार बढ़ती जा रही है। चांदी 2300 रुपये बढ़ी है। चांदी के दाम तो सोने से दोगुनी बढ़े हैं। 18 जून को चांदी 1,09,550 प्रति किलो अपने ऑल टाइम हाई पर थी।
आगे क्या रहेंगे सोने के दाम
सोने के दामों में अभी स्थिरता जारी है। फिलहाल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए रिसिप्रोकल टैरिफ की सीमा 9 जुलाई को खत्म हो जाएगी। इसके बाद अगर बजारों का संतुलन बिगड़ा है तो सोने की कीमत बढ़ती जाएगी।
दुनिया भर में सोने की मांग (Gold rate) लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि लोग सोने को सुरक्षित एसेट मान रहे हैं। 90 दिन के अंदर सोने की कीमत (Sona bhav) 110000 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। सर्राफा कारोबारी राजेश सोनी का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल होती है तो निवेशक फिर से सोने की खरीद बढ़ा सकते हैं जिससे सोने की कीमत (sone ki kimat) बढ़ जाएगी। ( 7 july gold price )
1 साल में इतने बड़े सोने के दाम
सोने के दाम 1 जनवरी 2025 को 76162 रुपए प्रति 10 ग्राम पार्थन यह 20000 859 रुपए बढ़कर 97021 रुपए पर पहुंच गए हैं सोना कुछ ही महीना में 27 पॉइंट 38% बढ़ गया है वही सोना एक लाख के पर भी दो बार पहुंच चुका है
