Gold Rate Today: जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी रहा है। वहीं आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। आज सोने की कीमतों (Sone ki Kemat) में 1300 रुपये तक की गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में ये सोने की खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आइए जानते हैं 18, 22 और 24 कैरेट सोने के रेट।
आज यानी 31 जुलाई 2025 को देशभर में सोने की कीमतों में फिर से बदलाव देखा जा रहा है। सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। 24 कैरेट सोने की कीमतों (24K Gold price) में आज प्रति 10 ग्राह के हिसाब से 1300 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। हालांकि, सोने की कीमत में इस गिरावट के बावजूद भी यह 1 लाख रुपये से ज्यादा में खरीदा जा रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold rate) में भी 1200 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,970 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 Gram gold price) चल रही है। इसमें आज 1360 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 92,550 तक पहुंच गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1020 रुपये की गिरावट (Gold price fall) के साथ 75,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की जा चुकी है। सोने की इस कीमत में आज एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।
दिल्ली में इस रेट मिल रहा गोल्ड-
अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत (Gold price in Delhi) के बारे में बात करें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,01,120 रुपये चल रही है। आज इसमें 1360 रुपये की गिरावट देखी गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट के साथ 92,700 रुपये (Delhi Gold rate) तक पहुंच गया है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 75,850 रुपये तक पहुंच चुकी है।
मुंबई में सोने के दाम-
मुंबई में सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो यहां पर 24 कैरेट सोने (24K Gold Price Today) की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,00,970 रुपये चल रही है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 92,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत (18K Gold Rate in Mumbai) 75,730 रुपये तक पहुंच गई है।
यूपी में इस रेट मिल रहा गोल्ड-
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (UP Gold rate) 1,01,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत 75,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत (22K gold price) 92,700 रुपये पर बिक रहा है। 
बिहार में सोने का भाव-
बिहार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 Gram gold price) के हिसाब से मिल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 92,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। 18 कैरेट सोने की बात करें तो ये 75,770 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 Gram Gold price) के हिसाब से खरीदा जा रहा है। ( 31 july gold price ) 

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		