Today Gold Price 2025 :सोने के दामों में उतार चढ़ाव के बीच एक बार फिर बड़ा उलटफेर हो गया है। सोने के दाम पिछले कुछ दिनों से काफी फ्लक्चुएट कर रहे हैं। कभी सोने के दाम बढ़ रहे हैं तो कभी तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। एक बार फिर सोने के दाम बदल गए हैं। यह बदलाव कुछ ही घंटों में अचानक आ गया है।
इस साल सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। साल की शुरुआत में सोने के सात 76 हजार से थोड़ 21 थी, परंतु, छह महीने में सोना दो बार एक लाख को पार कर चुका है। एमसीएक्स पर भी सोने के दाम 1 लाख को पार कर चुके हैं। सोने के दामों में उतार चढ़ाव के पीछे भी कई कारण हैं।
सेफ निवेश के लिए चुना गया सोना
सोने के दामों में इस साल लगातार बढ़ोतरी होती गई है। इसका कारण निवेशकों का सोने में निवेश (gold investment) करना है, क्योंकि निवेशकों ने अपनी पूंजी को बाजार में डूबने के डर से सेफ हेवन यानी सोने को चुना। सोना लगातार पॉजिटिव रिटर्न देता आया है। सोने की मांग बढ़र तो सोने के दाम बढ़ते चले गए।
निवेशकों ने क्यों खरीदा सोना
इसके पीछे अमेरिका की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स का फैसला है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से परस्पर कर लगाने का फैसला लिया गया। इसके बाद दुनिया भर के बाजारों में उत्तर-पुथल मच गई और सोने के दाम लगातार बढ़ते चले आए हैं। बाजारों में निवेशकों को पैसे डूबने का डर सताने लगा था।
20 साल में कहां से कहां आ गया सोना
इस साल सोने के दाम 31% तक बढ़ चुके हैं। 16 साल से सोना पॉजिटिव रिटर्न दे रहा है। 2005 में सोने के दाम (gold rate 2005) 7630 रुपए प्रति 10 ग्राम थे, जो अब 1 लाख को पार कर चुके हैं।
हालांकि कुछ दाम कम भी हुए हैं। सोने के दामों में यह तेजी और पॉजिटिव रिटर्न (gold returns) दिखाता है कि सोने को सेफ हेवन क्यों बोला जाता है।
आभूषण खरीद में आई गिरावट
सोने के दाम गिरने से आभूषण की खरीद में गिरावट दर्ज की गई है। क्योंकि सोने के दाम (sona bhav) इतने बढ़ गए हैं कि लोगों ने हल्की ज्वेलरी बनवाई है। आभूषण खरीदने ही कम कर दिए हैं। 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि किसी साल की तिमाही में 25% से आभूषण की खरीद गिर गई है।
सोने में अचानक हुआ उलट फेर
सोने के दामों में एकदम से उलट फेर दर्ज किया गया है। एमसीएक्स (MCX Gold rate) पर दिन में सोने की कीमत डाउन चल रही थी। 1:26 पर सोने के दाम 96540 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए थे।
450 रुपए की गिरावट कल के मुकाबले दर्ज की गई थी, लेकिन अभी रात को सोने के दाम (sone ka daam) पॉजिटिव में चल रहे हैं। सोना अचानक बढ़कर 97261 रुपए पर पहुंच गया है। सोने के दामों में 271 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
दिसंबर तक कितने हो जाएंगे सोने के दाम
सोने के दामों को लेकर अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। पूरी तरह से यह सिचुएशन पर निर्भर कर रहा है। फिलहाल तो बहुत सारे एनालिस्ट का मानना है कि दिसंबर तक सोने के दामों में गिरावट दर्ज की जाएगी।
सिटी रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार सोने की कीमत दिसंबर तक 90000 के आसपास आ जाएगी। वहीं जून तक यह कीमत (Sone ki kimat) 77 हजार रुपए के आसपास दर्ज की जाएगी। ( 8 july gold price )