Today Gold Price : सोने के दाम इस साल लगातार बढ़ते गए हैं। सोने के दामों में बढ़ोतरी इस कदर हुई है कि आम लोग तो सोने से दूरी बना चुके हैं। बहुत लोगों को तो यही नहीं पता कि सोने में बढ़ोतरी कितनी हुई है। सोने के दामों में बढ़ोतरी से निवेशकों को काफी फायदा हुआ है।
इस साल सोने के दाम एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच चुके हैं। सोने ने पहली बार 1 लाख का आंकड़ा छुआ है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 16 जून को 101078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं बात करें सराफा बाजार की तो सराफा बाजार में 22 अप्रैल को सोना एक लाख को क्रॉस कर गया था।
किस वजह से बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने के पीछे की वजह भी सामने आई है। सोने के दाम बढ़ने का कारण सोने में लगातार मांग बढ़ना रहा है। निवेशकों ने सोने की ओर रुख किया है। इससे सोने के दाम लगातार बढ़ते चले गए हैं।
निवेशकों ने क्यों की सोने की मांग
सोने की मांग निवेशकों ने इसलिए की, क्योंकि सोना एक सुरक्षित निवेश माना जाता है और अमेरिका की ओर से रिसिप्रोकल टैक्स लगाने का फैसला लिया गया था। इसके बाद से दुनिया भर के बाजारों में उथल-पुथल हुई और निवेशकों की पूंजी डूबने लगी।
निवेशकों ने सुरक्षित एसेट के रूप में सोने का अपनाया और जिससे सोने की मांग लगातार बढ़ते चली गई और सोने के दाम (Gold Rate) भी बढ़ते चले गए।
22 अप्रैल के बाद आई थी बड़ी गिरावट
सोने के दामों में 22 अप्रैल के बाद 23 अप्रैल से तगड़ी गिरावट भी आई थी। सोना 8 से 10 प्रतिशत गिर गया था। सोने के दाम इतना गिरने के बाद फिर से धीरे धीरे बढ़ और मई में 93 से 97 हजार के बीच ट्रेड करता रहा। परंतु, इरान इजराइल के युद्ध ने सोने की कीमतों (Gold Rate) को फिर से बढ़ा दिया।
7% बढ़ गया निवेशकों का हिस्सा
सोने में निवेश का हिस्सा 7% बढ़ गया। पहले सोने (Gold Rate) में इतना निवेश नहीं होता था। 10 साल के इतिहास में पहली बार इतना निवेश हुआ है। 2025 की तिमाही के यह आंकड़े हैं। इससे पहले 10 साल पहले ऐसा हुआ था। दूसरी ओर 16 साल बाद ऐसा हुआ कि आभूषण खरीद में 25% की गिरावट आई है। यह एक बड़ी गिरावट थी।
अब कितने चल रहे हैं सोने के दाम
सोने के दामों की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 100840 रुपए बनी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोना 92,450 रुपए का मिल रहा है। इसी प्रकार मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 100690 रुपए प्रति 10 ग्राम है तो 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में भी सोने के दाम 1 लाख से ऊपर है और 24 कैरेट सोना 100690 रुपए का मिल रहा है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 92300 है इसी प्रकार चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड 100690 का और 22 कैरेट गोल्ड 92300 का है।
भोपाल में कीमत (Gold Rate) और ज्यादा है और 24 कैरेट सोना 100740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जबकि 22 कैरेट गोल्ड 92350 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
5 महीने 22 दिन में इतनी बढ़ गई सोने की कीमत
इस साल में सोने की कीमतों की बात करें तो सोना 23186 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को 10 ग्राम सोने के दाम 76162 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। यह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Rate) है, जो की 23186 रुपए बढ़कर फिलहाल औसत स्तर पर 99348 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
जबकि कई शहरों में जीएसटी के साथ सोने की कीमत 1 लाख से ऊपर बनी हुई है। यानी कि सोने ने 5 महीने 22 दिन में ही करीब 35% तक का रिटर्न दिया है बाकी एसेट क्लास इतना रिटर्न नहीं दे पाई है। ( 24 june gold price )