Gold Price Updates : सोने-चांदी की कीमतों में हलचल बनी हुई है। सोने में कभी भी निवेश किया जाए तो वो आने वाले समय में फायदे का सौदा ही होता है। सोने की कीमतें समय के साथ-साथ बढ़ती जाती है। अगर आप भी आज गोल्ड खरीदते हैं तो समय के साथ-साथ इसकी कीमत (Gold Rate Updates )बढ़ती जाती है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने वाले हैं कि आज से तकरीबन 60 दिन बाद 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या हो सकते हैं।
जून माह की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। कभी शुरुआती दो दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं, उसके बाद दो दिनों में सोने के दामों में बढ़ौतरी हुई है।
एक्सपर्ट का कहना है कि अब आने वाले दिनों में सोने के दाम (Sone ke bhav) गिरने वाले हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज से तकरीबन 60 दिन बाद सोने की कीमतें क्या रहने वाली है।
कितने बढ़ चुके हैं सोने के दाम
हालांकि जनवरी से अब तक सोने के दामों (Sone ke damm) में लगातार बढ़ौतरी हुई है। 2025 की शुरुआत से अब तक सोना 34 प्रतिशत तक महंगा हो चुका है।
इस तेजी से यह सभी प्रमुख एसेट क्लास में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बन गया। इससे पहले अप्रैल में सोना (Gold Rate) एक लाख को क्रॉस कर चुका है और दिसंबर का फ्यूचर गोल्ड (Future Gold)एक बार फिर से 1 लाख को क्रॉस कर चुका है।
इस वजह से बढ़े सोने के दाम
कई कारणों के चलते सोने के दाम बढ़े हैं। जानकारी के अनुसार सोने के दाम (Sone Ke Bhav)अमेरिका चीन के बीच ट्रेड वॉर की आशंका के चलते बढ़ रहे हैं और इतना ही नहीं बल्कि रूस-यूक्रेन युद्ध में सोने के दामों को लेकर तनाव बढ़ा है, जिस वजह से निवेशकों की सुरक्षित निवेश (Gold Investment)में दिलचस्पी बढ़ी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से स्टील और एल्युमिनियम पर जो आयात शुल्क लगता है, उसको भी डबल किया गया है। इन सब कारणों के चलते सोने की डिमांड बढ़ गई हैं, जिससे सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ गए।
क्यों कम हो गई आभूषण बिक्री
सोने के दामों में जो तेजी आई है, उसका असर सोने के आभूषणों की बिक्री पर भी पड़ता दिखाई दिया है। 16 साल बाद किसी साल की तिमाही में 25 प्रतिशत आभूषण बिक्री सबसे कम रही है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion & Jewellers Association) के आंकड़ों के मुताबिक दो सप्ताह में सोने के दामों में बिक्री 30 प्रतिशत कम हुई है। इस हिसाब से अब तक सोने के आभूषणों की बिक्री 1,600 किलो रह गई है।
कैसे गिरेंगी सोने की कीमतें
एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका का नॉन-फार्म पे रोल डेटा अगर मजबूत आता है, तो इससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दर (federal reserve interest rate) कम हो जाएंगी। जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बनेगा और सोने की कीमतों में गिरावट आएगी।
कितनी हो जाएंगी सोने की कीमतें
ब्रोकरेज हाउस क्वांट म्यूचुअल फंड की तरह से जून 2025 के फैक्टशीट में बताया गया है कि सोना के दाम (Gold Rate) में 60 दिन बाद तकरीबन 12 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक कमी आएगी। अगर दिल्ली में सोने के भाव की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price in Delhi) 98,500 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। अगर अनुमानित गिरावट आती है, तो इससे सोना (Gold rates) गिरकर 85,000 के नीचे आ जाएगा।
क्यों गिर सकते हैं सोने के दाम
एक्सपर्ट का कहना है कि सोने (8 june Sone ke Bhav) ने अपने ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड को टच कर लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉलर आधारित मूल्य में तकरीबन 12 से 15 प्रतिशत की गिरावट आने की संभावना है।
हालांकि, मीडियम और लॉन्ग टर्म के हिसाब से देखों तो सोना पॉजिटिव रिटर्न दे सकता है। इसके साथ ही इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो के मुताबिक कीमती धातुओं को मजबूती मिलने की संभावना है।
