Gold Rate Updates : सोने की कीमतों में इस उतार-चढ़ाव के बीच अब सोने की बढ़ती कीमतों की गति धीमी पड़ती नजर आ रही है। आज 24 जून को सर्राफा बाजार में सोने के दाम धड़ाम हुए हैं। अभी आपके पास सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका है। अगर आप भी आज सोना (Gold Rates)खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि आज 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
सोने की कीमतों में जहां कई दिनों से तेजी देखने को मिल रही थी वहीं अब सोने की बढ़ती कीमतों की रफ्तार पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है।
आज 24 जून को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों (Sone ke Bhav) में गिरावट आई है। कई कारणों के चलते सोने की कीमतों में ये गिरावट आई है। आइए खबर में जानते हैं कि आज देशभर में 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर गोल्ड के रेट
ईरान-इजरायल जंग का असर सोने की कीमतों (Gold rates on MCX) पर पड़ रहा है। इस समय में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर सोने के भाव 11 रुपये गिरकर 99,098 पर ट्रेड कर रहे हैं।
जहां सोने की कीमतें गिरी है। वहीं, चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। सिल्वर के रेट में 270 रुपये की बढ़त आई है, जिसके बाद इसके भाव 1,06,494 पर पहुंच गए हैं।
कितने घटे सोने के भाव
भले ही देश भर में वैश्विक अस्थिरता बनी हुई है, लेकिन इसके बावजदू भी सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate)में ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिली है। इस समय में सोना लगभग 3380 डॉलर और चांदी 36 डॉलर के स्तर पर बना हुआ है। इससे पहले पिछले हफ्ते सोने के दाम (Gold Rates Updates)एक बार फिर 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे ट्रेड कर रहे थे।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewelers Association) के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 98,691 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि, पिछले हफ्ते इसके भाव 99,058 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था, इससे पता चलता है कि एक ही हफ्ते में सोने की कीमत में 367 रुपये की कमी आई है।
18 कैरेट गोल्ड के रेट
इसके साथ ही जेवराती गहनों की कीमतों में भी गिरावट आई है। आज 24 जून को 22 कैरेट सोने के भाव (22 carat gold rate)कम होकर 90,404 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बने हुए हैं, जो कि पहले 90,737 रुपये पर थे। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड के भाव 74,294 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 74,018 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बने हुए हैं।
सोने में गिरावट के बाद चांदी की कीमत (Silver Price)में 608 रुपये की बढ़त हुई है, जिसके बाद ये बढ़कर 1,06,775 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो पहले 1,06,167 रुपए प्रति किलो थी। इससे पहले 18 जून को चांदी ने 1,09,550 रुपए प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड कायम किया था।
देश के इन महानगरों में गोल्ड के रेट
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Gold Prices)में भी कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद की तरह ही 24 कैरेट गोल्ड के भाव 1,00,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 1,00,890 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं।
वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के रेट (22 carat gold rates) की बात करें तो मुंबई में कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद की तरह 22 कैरेट सोने का भाव 92,340 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दिल्ली (Delhi Gold Rates)में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 92,490 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। (24 june gold price )
कैसे तय होती है सोने की कीमतें
सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Prices) एक्सचेंज रेट, डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, क्रूड ऑयल और सीमा शुल्क जैसे फैक्टर से तय किए जाते हैं। भारतीय समाज में सोने को संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है। कई खास त्योहारों और किसी खासस मौके पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है। सोने की कीमतों पर वैश्विक उथल-पुथल का भी सीधा असर देखने को मिलता है। इन्वेस्टमेंट (Gold Investment) के लिहाज से भी सोना शुभ माना जाता हैं।