Gold Rate : बढ़ते दामों के बीच सोने में गिरावट देखने को मिली है। सोने के दाम मुंह के बल गिरे हैं। सोने के दामों में अंतरराष्ट्रीय हलचल के चलते गिरावट देखने को मिली है। बाजार में अनिश्चितता और अस्थिरता के बीच सोने के दाम गिरना लोगों के लिए टेंशन का सबब बन गया है। वहीं, सोने को लेकर भविष्य के दामों पर भी अनुमान सामने आए हैं।
निरंतर बढ़ौतरी के बाद सोना फिर जमीन पर आने लगा है। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय टैरिफ वॉर के बीच सोने (Gold Rate) के दाम कम होने से लोगों को कुछ हद तक राहत भी मिली है।
सोने को लेकर विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है, कुछ का मानना है कि सोना अभी और बढ़ेगा तो कुछ के अनुसार सोने में गिरावट का दौर जारी रहेगा।
इस साल सोने के बनाए कईं रिकॉर्ड
सोने ने इस साल में कईं रिकॉर्ड बनाए हैं। सोने के भाव लगातार बढ़ते गए हैं। इस साल में सोने के दाम 23 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुके हैं। वहीं, अप्रैल में 6 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की गई थी।
सोने के दाम (Gold Rate) इस कदर बढ़े हैं कि लोगों को भावों ने अपनी ओर आकर्षित किया है। सोना निरंतर बढ़ौतरी के साथ कई बार ऑल टाइम हाई पर पहुंचा है। लगभग साल भर की बढ़ौतरी कुछ ही दिनों में देखने को मिल गई।
सप्ताह में 3 प्रतिशत बढ़े दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना देखें तो स्पॉट गोल्ड 3,326.51 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। वहीं, सोने की सप्ताहिक बढ़त करीब 3 प्रतिश है। इस सप्ताह में सोना रिकॉर्ड हाई 3,357.40 प्रति औंस पर पहुंच गया है। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 3,339.90 0.2% गिरा है।
सुस्त पड़ गया सोना
सोना अपनी कीमतों के शिखर पर चमक रहा था, जोकि सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। गुरुवार को निवेशकों की ओर से मुनाफा बुक किया गया तो सोने की कीमतों (Gold Rate) में करीबन 0.5% की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,300 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चल रहा है।
प्रोफिट बुक करना सामान्य प्रक्रिया
विशेषज्ञों के अनुसार लंबा वीकेंड आने से पहले निवेशक प्रॉफिट बुक करते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। जापान के साथ ट्रेड डील की संभावित प्रगति ने भी बाजार को थोड़ी सतर्कता बढ़ा दी है। ऐसे में सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।
घरेलू बाजार में सोने दाम
शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
- दिल्ली 89,350 97,450
- जयपुर 89,350 97,450
- अहमदाबाद 89,250 97,350
- पटना 89,250 97,350
- मुंबई 89,200 97,300
- हैदराबाद 89,200 97,300
- चेन्नई 89,200 97,300
- बेंगलुरु 89,200 97,300
- कोलकाता 89,200 97,300
नोट = दाम प्रति दस ग्राम में हैं। यह दाम थोड़े बहुत कम ज्यादा हो सकते हैं।
क्यों कम हुए दाम
निवेशकों ने सोने में मुनाफा वसूली ली है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में लंबी तेजी के बाद थोड़ी तकनीकी गिरावट स्वाभाविक है। लेकिन जब तक अमेरिका-चीन में अनिश्चितता बनी रहती है, डॉलर कमजोर रहता है और सप्लाई चेन टेंशन बरकरार है। ऐसे में सोने का रुख मजबूत ही रहने की संभावना है।