Gold Rate :सोने के दामों में निरंतर उतार चढ़ाव जारी है। 18 कैरेट गोल्ड 7,319 रुपये पर बिक रहा है। सोने के दाम कभी लगातार बढ़ रहे हैं तो कभी धड़ाम से गिर रहे हैं। सोने के दामों (Gold Rate) में निरंतर उतार चढ़ाव निवेशकों को भी चिंता में डाल रहा है। सवाल आता है कि सोने के दामों में आगे क्या कुछ रहने वाला है।
सोना एक कीमती धातु है। देश में सोना का उपयोग कई धार्मिक अनुष्ठानों में भी होता है। वहीं, विवाह शादी में तो सोने का चलन वर्षों से है। सोने के दाम इस साल बेहिसाब बढ़े हैं।
जिससे आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो गया। कुछ लोग सोने को गहनों के तौर पर खरीदते हैं तो कुछ सोने को डिजिटल रूप में निवेश के लिए भी खरीद रहे हैं।
निवेश के लिए अच्छा ऑपश्न बना सोना
सोना लोगों के निवेश के लिए अच्छा ऑपश्न बनकर आया है। सोने के दाम निरंतर बढ़ते गए हैं। सोने के दामों में बढ़ौतरकी का प्रमुख कारण अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ को माना जाता है।
टैरिफ वॉर के चलते बाजार में अनिश्चितता के चलते सोने के दाम कम हुए हैं। ऐसे में सवाल आता है कि आगे सोने के दाम (Gold Rate) कितने रहेंगे।
सोने के रेट हुए स्थिर
सोने के दामों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके अनुसार 19 अप्रैल को सराफा बाजार में सोने के दामों (Gold Rate) में कोई परिवर्तन नहीं आया है। सोने के दाम लगातार तीसरे दिन की उछाल के बाद स्थिर हैं। हालांकि सोना रिकॉर्ड पर बना हुआ है।
विदेशों में भी सोने में तेजी
सोने के दाम (Gold Rate) केवल भारत ही नहीं, विदेशों में भी बढ़े हैं। विदेशी बाजारों में भी सोने के दामों में बढ़ौतरी देखने को मिली है। सोने की कीमत रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है। कॉमैक्स पर सोना रिकॉर्ड 3350 डॉलर प्रति औंस से ऊपर जा चुका है। अमेरिकी टैरिफ की वजह से बुलियन मार्केट में जोश दिख रहा है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
शनिवार को 24 कैरेट गोल्ड के रेट (Gold Rate) 9,758 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड के रेट 8,945 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड कार रेट 7,319 रुपए प्रति ग्राम चल रहा है। वहीं, चांदी के दाम कम हुए हैं। चांदी चांदी की कीमत 109.90 रुपए प्रति ग्राम और बिक रही है।
22, 24 कैरेट गोल्ड के रेट
22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate) 8945 रुपये तोला चल रहे हैं। वहीं, 100 ग्राम की कीमत 894500 रुपये पर जा पहुंची है। 24 कैरेट सोने की कीमत भी 9758 रुपए प्रति ग्राम पर स्थिर है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 73190 रुपए प्रति 10 ग्राम है चल रहा है।
सोना अपने ऑल टाइम हाई पर
सोने के दाम तूफान की तरह बढ़ रहे हैं सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है कॉमिक्स पर सोना पहली बार 3350 के पार गया है सोने के दाम 3357 डॉलर प्रति ओस पर है। इस साल सोना करीब 30% तक बढ़ चुका है। एमसीएक्स पर सोना 95935 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।
क्या रहेंगे सोने के दाम
ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की ओर से सोने और चांदी को लेकर अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार कीमतों में तेजी जारी रहेगी। मौजूदा ट्रेड टेंशन और टैरिफ के चलते आर्थिक मंदी के अंदेशे से सोने की मांग बढ़ेगी। सोने के रिजर्व को सेंट्रल बैंक लगातार बढ़ा रहे हैं।
गिरावट में खरीदारी की राय
एक्सपर्ट ने लंबी अवधि के लिए सोने को खरीदने की नसीहत दी है। गिरावट में ही खरीदारी की नसीहत दी जा रही है। सोने के तकनीकी निशाने को देखें तो सोने के लिए अहम सपोर्ट 91000 रुपये तोला है। वहीं, 9000 रुपये तोला के पास रेजिस्टेंस है। कॉमैक्स के हिसाब से 3100 से 3400 डॉलर औंस का अनुमान है।
सोने के दामों का इस साल अनुमान
डॉयशे बैंक ने 3700 डॉलर का तो गोल्डमैन ने 4500 डॉलर का अनुमान लगाया है। वहीं, सिटी 3500 और बैंक ऑफ अमेरिका 3350 डॉलर प्रति औंस का अनुमान लगा रहे हैं।