Today Sariya Cement Rate : व्यापारियों का बताना है कि सरिया के दाम कम होते ही खरीदारी बढ़ गई है अधिकतर लोग ऐसे हैं जो कुछ समय बाद अपनी प्रॉपर्टी में निर्माण करवाएंगे, परंतु उन्होंने अभी सरिया खरीदना शुरू कर दिया है।
सरिया की कीमत में गिरावट आने से दुकानदारों को ग्राहक अच्छे मिल रहे हैं। बारिश का मौसम जाते ही लोग अपने नए निर्माण का काम शुरू करेंगे। कई दिनों से सरिया के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है इस समय सरिया के दाम 500 से ₹600 तक प्रतिदिन कम होकर 53 से 54 हजार रुपए प्रति टन तक पहुंच गए हैं।
मार्च और जनवरी के बीच सरिया के भाव 57 से 59000 प्रति टन तक रहे विशेषज्ञों के हिसाब से इस गिरावट के पीछे प्रमुख कारण मानसून की आहट माना जा रहा है।
उदाहरण के तौर पर 10 एम एम और 25 एमएम सरिया के रेट ₹44000 प्रति टन है इस पर 18% जीएसटी जोड़ने के बाद कुल कीमत 52000 प्रति टन की हो जाती है इसी तरह 8 एम एम से लेकर 32 एम एम के सरिया के रेट 45000 रुपए प्रति टन होते हैं तो टैक्स मिलाकर इसका रेट 53000 तक चला जाता है।
सरिया का रेट 3 साल पहले ऐतिहासिक सत्र पर पहुंच गए थे 2022 मार्च महीने में सरिया की कीमत 80000 रुपए प्रति टन से ज्यादा हो गए थे । यह तेजी 2021 से शुरू हो चुकी है 2022 में चरम पर पहुंची।
इसके बाद सरिया के दाम कम होकर एक साल बाद 55000 तक पहुंचे 2023 और 24 में सरिया की कीमतें 55000 से अधिक रही परंतु अब लगभग 5 साल बाद पहली बार सरिया के रेट 53000 से 55000 प्रतिदिन के बीच रहे हैं।
सीमेंट के रेट
ए सी सी 380 रूपए 50 किलोग्राम।
अंबुजा सीमेंट 50 किलोग्राम 390
अल्ट्राटेक सीमेंट ₹400 प्रति 50 किलोग्राम।
श्री सीमेंट 340 रुपए 50 किलोग्राम।
जेके लक्ष्मी सीमेंट 340 रुपए 50 किलोग्राम
यह बताए गए रेट राज्य शहर के अनुसार अलग हो सकते हैं