Silver Price Today : चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले काफी समय से चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। चांदी की कीमतों में ये तेजी आने वाले समय में भी बरकरार रहने वाली है। पिछले काफी समय से चांदी की कीमत तेजी के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। 10 साल के अंदर चांदी ने बंपर रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं इस साल के अंत तक चांदी कितना रिटर्न देने वाला है।
चांदी में निवेशकों और इंडस्ट्री से लगातार डिमांड देखी जा रही है। चांदी लगातार नए ऑल टाइम हाई लेवल बना रही है। इस साल अब तक चांदी करीब 32 फीसदी रिटर्न दे चुकी है। आने वाले समय में चांदी के इस रिटर्न में इजाफा देखा जाने वाला है। इसकी वजह से निवेशकों को काफी लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि चांदी की कीमतों में क्यों तेजी आ रही है और पिछले 10 साल में चांदी ने कितना रिटर्न दिया है।
जानिये क्यों बढ़ रही है चांदी का भाव-
बढ़ता टैरिफ वॉर (tariff war), कमजोर यूएस डॉलर और भू-राजनैतिक तनाव बढ़ने की वजह से चांदी की सेफ हेवन और इंडस्ट्रीयल डिमांड में तेजी देखी जा सकती है। इलेक्ट्रिकल व्हीकल, सोलर एनर्जी और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स में चांदी की खपत बढ़ रही है। दूसरी ओर सिल्वर माइनिंग में भी गिरावट देखी जा रही है। इसकी वजह से सप्लाई पर दबाव बना है।
कई सेंट्रल बैंक्स अब सोने (Gold price) के साथ ही चांदी को भी अपने रिजर्व में शामिल किया जा रहा है। उधर सिल्वर बेस्ड ईटीएफ में संस्थागत निवेशकों की भागीदारी में भी इजाफा देखा जा रहा है। इन सभी वजह से चांदी लगातार अपना नया उच्चतम स्तर पर पहुंच रही है।
इस साल के अंत तक इतने होंगे सोने के दाम-
केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया के मुताबिक, चांदी में (Silver price) 1,18,600 के लेवल पर रेजिस्टेंस देखा जा सकता है। इसके अलावा साल 2025 के आखिर तक चांदी के रेट 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक जाने की संभावना है।
पिछले दस साल में सोने ने दिया इतना रिटर्न-
पिछले 10 सालों में से 4 साल चांदी (chandi ka bhav) ने निगेटिव रिटर्न दिया है। इसके बाद अगले 6 साल पॉजिटिव रिटर्न ही दिया है। चांदी ने सबसे अधिक 45 फीसदी रिटर्न साल 2020 में दिया था। हालांकि, हर साल कुछ महीने चांदी ने पॉजिटिव और कुछ महीने निगेटिव रिटर्न दिया है।
साल 2015 में दिया इतना रिटर्न
चांदी ने साल 2015 में -7.48 प्रतिशत रिटर्न दिया था। दिसंबर 2015 में चांदी का रेट (Silver rate) 33,299 रुपये प्रति किलोग्राम था।
साल 2016 में दिया इतना रिटर्न
साल 2016 में चांदी ने 18.58 प्रतिशत रिटर्न दिया था। दिसंबर 2016 में चांदी का रेट (chandi ka bhav) 39,485 रुपये प्रति किलोग्राम था।
साल 2017 में दिया इतना रिटर्न
साल 2017 में चांदी ने -1.23 प्रतिशत रिटर्न दिया था। दिसंबर 2017 में चांदी का रेट (Silver price) 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।
साल 2018 में दिया इतना रिटर्न
साल 2018 में चांदी ने -0.46 प्रतिशत रिटर्न दिया था। दिसंबर 2018 में चांदी का रेट 38,821 रुपये प्रति किलोग्राम था।
साल 2019 में दिया इतना रिटर्न
साल 2019 में चांदी ने 20.32 प्रतिशत दिया था। दिसंबर 2019 में चांदी का रेट 46,711 रुपये प्रति किलोग्राम था।
साल 2020 में दिया इतना रिटर्न
साल 2020 में चांदी (chandi price 2020) ने 45.80 प्रतिशत रिटर्न दिया था। दिसंबर 2020 में चांदी का रेट 68,105 रुपये प्रति किलोग्राम था।
साल 2021 में दिया इतना रिटर्न
साल 2021 में चांदी ने -8 प्रतिशत रिटर्न दिया था। दिसंबर 2021 में चांदी का रेट 62,660 रुपये प्रति किलोग्राम था।
साल 2022 में दिया इतना रिटर्न
साल 2022 में चांदी ने 10.78 प्रतिशत रिटर्न दिया था। दिसंबर 2022 में चांदी का रेट 69,413 रुपये प्रति किलोग्राम था।
साल 2023 में दिया इतना रिटर्न
साल 2023 में चांदी ने 7.23 प्रतिशत रिटर्न दिया था। दिसंबर 2023 में चांदी का रेट 74,430 रुपये प्रति किलोग्राम था।
साल 2024 में दिया इतना रिटर्न
साल 2024 में चांदी ने 17.20 प्रतिशत का रिटर्न दिया था। दिसंबर 2024 में चांदी का रेट 87,233 रुपये प्रति किलोग्राम था।
साल 2025 में दिया इतना रिटर्न
साल 2025 में अब तक चांदी (Silver july 2025) 31.98 प्रतिशत का रिटर्न दे चुकी है। चांदी का रेट 1,15,136 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है। ( 18 july silver price )