Weather Update : दिल्ली-NCR में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। दिल्ली में आज भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। वहीं यूपी (UP Weather alert) में उमस के भी आसार लगाए जा रहे हैं। बिहार राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां पर बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखी जाने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार और राजस्थान में भारी बारिश (Heavy rain alert) होने की संभावना लगाई जा रही है। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। खबर में जानिये दिल्ली समेत बारिश के मौसम की पूरी जानकारी।
देशभर में बारिश का दौर जारी-
देशभर में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात भी बनते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश (IMD Rain alert) की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग का मुताबिक दिल्ली में अगले 3 दिनों तक बारिश के आसार लगाए जा रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश को बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। IMD के मुताबिक बिहार में बारिश (Rain alert in Bihar) के चलते लोगों को मुश्किल भरे हालात का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम-
दिल्ली में आज (2 अगस्त) हल्की से मध्यम बारिश (Delhi Ka Mausam) होने की संभावना है। बारिश का ये दौर पूरे सप्ताह जारी रहने की उम्मीद है। आज दिल्ली में होने वाली बारिश की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से दिल्ली (Delhi Weather Update) में बारिश का दौर जारी रहा है। इससे तापमान में कुछ हद तक गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, शुक्रवार को दिन में निकली धूप की वजह से मौसम में एक बार फिर उमस बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के रोहिणी, (Rohini ka mausam) पीतमपुरा, लक्ष्मीनगर, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली में बारिश के आसार जताए है।
यूपी में कल भारी बारिश की संभावना-
उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यूपी में आज कहीं भी बारिश (Rain alert) की संभावना नहीं लगाई जा रही है। हालांकि, अगले ही दिन यानी 3 अगस्त को मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना लगाई है। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी (UP Ka mausam) से लोगों को राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार कल यूपी के मऊ, गाजीपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बहराइच, शाहजहांपुर, खेरी, बलिया, आजमगढ़, संतकबीर नगर, सीतापुर, गोंडा और गोरखपुर में भारी बारिश की संभावना है।
बिहार में आज ऐसा रहेगा मौसम-
बिहार के कई इलाकों में आज मध्यम से लेकर भारी बारिश (Rain alert) होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी पटना सहित मुंगेर, नवादा, गया, भागलपुर, बांका, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, नवादा नालंदा, गया, कटिहार, शेखपुरा और लखीसराय में तेज बारिश (Bihar ka mausam) का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश के इन जिलों में जारी अलर्ट-
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में भिंड, शिवपुरी, सागर, रायसेन, अशोक नगर, मोरेना, विदिशा, (Madhya pardesh ka mausam) अशोकनगर, सीहोर, होशंगाबाद, सागर, छतरपुर को शामिल किया गया है। इसके अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़, निवाड़ी में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।