Toll Tax Rules : भारत में प्रत्येक व्यक्ति हर दिन नेशनल और स्टेट हाईवे से गुजर कर एक जगह से दूसरे जगह जाते हैं। जिसके लिए उन्हें टोल टैक्स भी चुकाना पड़ता है। हालांकि, हर एक्सप्रेस में या हाईवे का टोल टैक्स का शुल्क एक जैसा नहीं होता है। लेकिन आपको टोल प्लाजा के उन नियमों के बारे में पता होना चाहिए, जिसके वजह से आप टोल टैक्स (Toll Tax) पूरी तरह फ्री हो सकते हैं। आईए जानते हैं नीचे पूरी खबर विस्तार से।
Toll Tax Rules
टोल टैक्स के लिए नियम बनाए गए हैं। जब भी कोई व्यक्ति टोल टैक्स से गुजरता है तो उन्हें टोल टैक्स चुकाना पता है। यह चार्ज सड़क के मरम्मत और रखरखाव के लिए लिए जाते हैं। टोल प्लाजा को सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए और यातायात को सुगम बनाने के लिए विभिन्न किलोमीटर की दूरी पर स्थापित किए जाते हैं, ताकि सफर करने वाले को बेहतरीन सुविधा मिल सके।
आप सभी को बता दे की हर एक्सप्रेसवे पर या हाईवे पर टोल शुल्क एक जैसे नहीं होते हैं। लेकिन आपको टोल प्लाजा के उन नियमों के बारे में पता होना चाहिए। जिसके वजह से आप टोल टैक्स से पूरी तरह से फ्री हो सकते हैं।
NHAI Rules : जान लीजिए सही नियम
देश के स्टेट और नेशनल हाईवे पर प्रत्येक दिन करोड़ गाड़ियां गुजरती है। जिससे की टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर लंबी लाइन की समस्या भी बनी रहती है। वाहन चालकों को टोल टैक्स भी चुकाना पड़ता है, जो कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि कुछ साल पहले एक नियम बनाए गए थे, जिससे लोगों को राहत मिली है। अगर बाहन चालक को इस नियम की जानकारी होता है तो वह टोल देने से छुटकारा भी पा सकते हैं यह नियम विशेष रूप से यात्रा के अनुभव को सुगम बनता है।
बता दे की साल 2021 में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से लोगों की सहूलियत के लिए एक नियम बनाया गया था। इस नियम के तहत कोई भी वहां टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से ज्यादा ना रुके। अगर इससे ज्यादा समय लगता है तो वह बिना टोल टैक्स दिए हुए वहां से जा सकते हैं।
NHAI के नियम के अनुसार टोल प्लाजा पर अगर ज्यादा भीड़ होती है और वहां 10 सेकंड से ज्यादा रुकना पड़ रहा है तो निशुल्क टोल का नियम भी लागू होता है। इस दौरान अगर आपको समस्या आ रही है तो NHAI की हेल्पलाइन नंबर 1033 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह शर्त के अनुसार नियम होती है लागू।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के तरफ से जारी किया गए नियम के अनुसार यदि टोल प्लाजा पर 100 मीटर के दायरे में वाहन की लंबी लाइन है, टोल टैक्स देना नहीं पड़ेगा। इसके लिए एक पीली पट्टी की उपस्थिति आवश्यक है। यदि आपकी गाड़ी इस पट्टी से दूर खड़ा है, तो भी आपको टोल टैक्स से छूट मिल जाएगा। इसके साथ ही यदि टोल प्लाजा पर फास्टैग मशीन ठीक से काम नहीं कर रहा है तो आप टोल टैक्स से बच सकते हैं। इस तरह यात्री कुछ स्थितियों में टोल टैक्स नहीं दे सकते हैं।