Toll Tax Rules : पूरे देश भर में इस समय एडवांस और हाईटेक एक्सप्रेसवे की संख्या बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। जब भी कोई व्यक्ति देश की हाईवे या फिर नेशनल हाईवे से गुजरता है तो उसे टोल टैक्स चुकाना पड़ता है। हालांकि, प्रत्येक एक्सप्रेसवे और हाईवे का टोल टैक्स शुल्क अलग-अलग होता है। लेकिन टोल प्लाजा के नियम के अनुसार टोल टैक्स पूरी तरह फ्री भी हो सकते हैं। यह जानकारी किसी को पता नहीं होती है। अगर आपको भी यह जानकारी चाहिए तो इस आर्टिकल को पढ़ें।
Toll Tax Rules
टोल टैक्स के लिए बहुत सारे नियम बनाए गए हैं। जब भी कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर टोल टैक्स से गुजरता है तो उन्हें टोल टैक्स चुकाना ही पड़ता है। यह चार्ज सड़क के मरम्मत और रखरखाव के लिए लिए जाते हैं। टोल प्लाजा को सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए और यातायात को आसान बनाने के लिए विभिन्न किलोमीटर की दूरी पर स्थापित किए जाते हैं, जिस की सफर करने वाले को बेहतरीन और सभी प्रकार की सुविधा मिल सके।
आप सभी को बता दे कि प्रत्येक एक्सप्रेसवे और हाईवे पर टोल शुल्क के एक जैसे नहीं लगाए जाते हैं। लेकिन आपको टोल प्लाजा के उन नियमों के बारे में पता होना चाहिए। जिसके वजह से आप टोल टैक्स से पूरी तरीका से फ्री हो सकते हैं।
NHAI Rules : जान लीजिए NHAI का यह नियम।
देशभर में स्टेट और नेशनल हाईवे से प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में गाड़ियां गुजरती है। जिस की टोल प्लाजा पर लंबी लाइन की भी समस्या बना हुआ रहता है। वाहन चालक को टोल टैक्स भी चुकाने पड़ते हैं, जो कि कई बार परेशानियों का सबब बन जाता है। हालांकि कुछ साल पहले ही एक नियम को बनाया जा चुका है। जिससे कि लोगों को राहत मिली है। अगर वाहन चालक को इस नियम के जानकारी नहीं होता है तो वह टोल देने से छुटकारा भी पा सकते हैं यह नियम विशेष रूप से यात्रा के अनुभव को सुगम बनाता है।
आप सभी को बता दे की साल 2021 में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के तरफ से लोगों की सहूलियत के लिए एक नियम को बनाया गया था। यह नियम के तहत कोई भी टोल प्लाजा 10 सेकंड से ज्यादा ना रुके। अगर इससे ज्यादा समय लगता है तो वह बिना टोल टैक्स दिए हुए वहां से जा सकते हैं।
NHAI के नियम के अनुसार टोल प्लाजा पर अगर ज्यादा भीड़भाड़ होती है और वहां 10 सेकंड से ज्यादा आपको रुकना पड़ रहा है तो निशुल्क टोल का नियम भी लागू होता है। इस अवधि के दौरान अगर आपको समस्या आ रही है तो आपको NHAI के हेल्पलाइन नंबर 1033 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह शर्त के अनुसार NHAI का नियम होता है लागू
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के तरफ से जारी किया गया नियम के अनुसार यदि टोल प्लाजा पर 100 मीटर के दायरे में वाहन की लंबी लाइन लगा हुआ है, तो टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इसके लिए एक पीली पट्टी की उपस्थिति आवश्यक है।
यदि आपकी गाड़ी इस पट्टी से दूर खड़ा है, तो भी आपको टोल टैक्स से छूट मिल जाएगा। इसके साथ ही यदि टोल प्लाजा पर फास्ट टैग मशीन ठीक से काम नहीं कर रहा है तो आप टोल टैक्स से बच सकते हैं इस तरह यात्री कुछ स्थितियों में टोल टैक्स नहीं दे सकते हैं।