गर्मियों का मौसम है।इस मौसम में सेहत से जुडी कई समस्या रहती है।गर्मी के मौसम में अक्सर लोग यूरिक एसिड की समस्या से परेशान रहते है।ऐसे में इन समस्याओ से बचने के लिए खास सब्जी है।वही पटशाक या पटुआ सैग को कई जगह पर बड़े जुट के नाम से जानते है।भारत में बिहार,पहाड़ी इलाको में काफी खाया जाता है।यह गर्मियों की खास सब्जी मानी जाती है।इस सब्जी का इस्तेमाल पेट से जुडी समस्या से निजात पाने के लिए लिया जाता है।इसमें प्रोटीन पाया जाता है।यह मेटाबोलिजम को तेज करते है और प्यूरिन को पचाने में मदद करते है। जिससे शरीर में यूरिक एसिड जमा नहीं होता है।तो आइए जानते है इस सब्जी के फायदों के बारे में
गर्मियों में पटुआ सब्जी खाने का लाभ
गर्मी में नाक से खून आना कई लोगो की परेशानी बनी रहती है।ऐसे में आयरन से भरपूर यह ठंडा साग इस परेशानी को दूर करने में मदद करता है।इसके अलावा यह शरीर को हाइड्रेड भी रखता है।पटुआ साग पेट की कई परेशानियों का इलाज है।यह साग पेट को ठंडक पहुंचाता है और आंतो को हेल्दी रखता है।इसके अलावा यह शरीर में पाचन से जुडी समस्या को दूर करता है।पटुआ सब्जी खाने से दस्त,पेट दर्द और मतली जैसी समस्या से निजात मिलता है।
ऐसे बनाए पटुआ सब्जी
पटुआ साग बनाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छे से धो ले .अब 2 कच्ची अमिया लीजिये,अब साग और कच्ची अमिया को कुकर में एक सिटी लगा लीजिए।अब इन्हे पानी से छान ले और दोनों को पीस ले।अब एक पेन में सरसो का तेल गर्म करें।इसमें राय ,बारीक़ कटा हुआ लहसुन,प्याज और मिर्र्च डाले।अब सभी को पकाए।अब इसमें थोड़ा सा दही डाले और सभी को अच्छे से मिला ले।अब यह बनकर तैयार है।
