नई दिल्ली। अगर देखा जाए तो दिन प्रति दिन पेट्रोल के रेट आसमान छुते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में हमारे लिए एक बेहतरीन विकल्प है इलेक्ट्रिक स्कूटर। पेट्रोल के रेट बढ़ते हुए देख अब इन दिनों ईवी स्कूटर की डिमांड काफी तेजी बढ़ रही है। ऐसे में अब लोग ईवी स्कूटर पर मानो टूट पड़े है। अगर आप भी कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने के बारे में सोच रहे है तो आज हम आपके लिए सस्ते प्राइस वाले ईवी स्कूटर की रेंज लेकर आये अहि जिसमे आपको 195 किलोमीटर की रेंज मिलने वाली है।
TVS iQube
TVS iQube ईवी इन दिनों काफी चर्चा में है यह ईवी सक्सेसफुल माना जा रहा है। काफी लोग TVS iQube खरीदे रहे है। अगर बात की जाए इसमें मिलने वाली बैटरी के बारे में तो इसमें आपको दो बैटरी ऑप्शन मिलते है। आप 2.2 kwh बैटरी वाला TVS iQube खरीद सकते है इसमें आपको 75 km की रेंज मिलती है। इसके अलावा आप 3.4 kwh वाला TVS iQube खरीद सकते है इसमें आपको 100 km की रेंज आसानी से मिल जाती है। अगर बात की जाए TVS iQube की प्राइस के बारे में तो इसकी एक्स शो-रूम प्राइस 94,999 रूपये है।
Ola S1X
अगर आप कम प्राइस में कोई अच्छा ईवी लेना चाहते है तो आप Ola S1X ईवी के साथ जा सकते है। Ola S1X ईवी 2 kwh बैटरी वाला खरीदने पर आपको 95 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसके अलावा दूसरा ऑप्शन 3 kwh बैटरी का है अगर आप इस वेरिएंट में जाते है तो आपको 143 किलोमीटर की रेंज मिलने वाली है। अगर बात की जाए प्राइस की तो इसकी एक्स शो-रूम प्राइस 69,999 रूपये है।
Hero Optima CX 2।0
हीरो की कोई भी गाडी उसके नाम से बिकती है क्योंकि यह सालो से भरोसेमंद कंपनी मानी जाती है। अगर आप चाहे तो Hero Optima CX 2.0 ईवी के साथ जा सकते है। अगर आप Hero Optima CX 2.0 ईवी को 2 kwh बैटरी के साथ लेते है तो इसमें आपको 89 किलोमीटर की रेंज मिलती है। यह ईवी सबसे पावरफुल ईवी मानी जाती है। अगर बात की जाए इसकी प्राइस के बारे में तो इसकी एक्स शो-रूम प्राइस 98,460 रूपये है।