फाडा की तरफ से वाहनों की बिक्री की एक रिपोर्ट जारी की गयी है इस रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार में किन दो पहिया वाहन कंपनियों ने सबसे ज्यादा बाइक और स्कूटर की बिक्री फरवरी 2024 में की है। इससे जुड़ी जानकारी आज हम आपको इस खबर में देने जा रहे है तो आइए जान लेते है।
कितनी हुई बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से भारतीय बाजार में वाहनों की बिक्री को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2024 में देशभर में 1439523 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री की गयी है इस ईयर ऑन ईयर बेसिस पर फरवरी 2023 के मुकाबले 13.25 फीसदी ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री हीरो मोटोकॉर्प की ओर से की गई है। इसके बाद टॉप-10 में होंडा मोटरसाइकिल, टीवीएस मोटर्स, बजाज ऑटो, सुजुकी मोटरसाइकिल, रॉयल एनफील्ड, यामाहा इंडिया, ओला, एथर और पियाजियो शामिल हैं।
हीरो मोटोकॉर्प
देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने फरवरी 2024 में कुल 414470 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। इसके साथ ही कंपनी ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में 28.72 फीसदी बाजार पर कब्जा किया है वही ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने फरवरी 2023 में 91044 यूनिट्स बाइक और स्कूटर की बिक्री की है।
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया
हौंडा मोटर्स इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही है वही कंपनी ने फरवरी 2024 में कुल 355223 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में 24.68 फीसदी बाजार पर कब्जा किया है वहीं ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने फरवरी 2023 में 302833 यूनिट्स बाइक और स्कूटर की बिक्री की थी।
टीवीएस मोटर्स
भारतीय दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही है। कंपनी ने बीते महीने में कुल 247880 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में 17.22 फीसदी बाजार पर कब्जा किया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने फरवरी 2023 में 211988 यूनिट्स बाइक और स्कूटर की बिक्री की थी।
बजाज ऑटो
भारत की तरफ से एक और प्रमुख दो पहिया निर्माता बजाज ऑटो ने नीति महीने में कुल 171154 यूनिट्स वाहनों की बिक्री कर नंबर चार की पोजिशन हासिल की है। कंपनी ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में 11.89 फीसदी बाजार पर कब्जा किया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने फरवरी 2023 में 138734 यूनिट्स बाइक और स्कूटर की बिक्री की थी।
सुजुकी मोटरसाइकिल
आपको बता दे, नंबर पांच पर सुजुकी मोटरसाइकिल का नंबर रहा है वही कंपनी ने भारतीय बाजार में महीने में कुल 73167 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में 5.08 फीसदी बाजार पर कब्जा किया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने फरवरी 2023 में 59220 यूनिट्स बाइक और स्कूटर की बिक्री की थी।
रॉयल एनफील्ड
रॉयल एनफील्ड बिक्री के मामले में पिछले साल के मुकाबले इस साल फरवरी 2024 में थोड़ी पीछे रह गयी वही कंपनी ने बीते महीने में 64708 यूनिट्स की बिक्री हुई है वही बुलेट बनाने वाली रॉयल एनफील्ड ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में 4.50 फीसदी बाजार पर कब्जा किया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने फरवरी 2023 में 65128 यूनिट्स बाइक की बिक्री की थी।