UGC NET दिसंबर 2025 के नतीजों का इंतजार खत्म! जानें किस दिन जारी होगा स्कोरकार्ड और अपनी कैटेगरी के अनुसार संभावित कट-ऑफ। रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस जानने के लिए अभी पढ़ें।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संकेत दिए हैं कि परीक्षा के नतीजे संभावित रूप से 04 फरवरी 2026 तक घोषित किए जा सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
UGC NET 2025 पासिंग मार्क्स
यूजीसी नेट परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम अंकों का निर्धारण कर दिया गया है। अनारक्षित (General) वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए दोनों पेपरों में मिलाकर कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC और दिव्यांग) के लिए यह सीमा 35 प्रतिशत रखी गई है। ध्यान रहे कि ये केवल न्यूनतम पासिंग मार्क्स हैं, अंतिम चयन मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ के आधार पर ही होगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स में अपना परिणाम देख सकेंगे।
इन 4 आसान स्टेप्स में चेक करें अपना स्कोरकार्ड
जैसे ही एनटीए (NTA) रिजल्ट की घोषणा करेगा, आप बिना किसी देरी के अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। वहाँ होमपेज पर दिए गए ‘UGC NET December Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) दर्ज करके सबमिट करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
UGC NET December Result 2025 Scorecard
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
री-इवैल्यूएशन को लेकर NTA का सख्त निर्देश
UGC NET के उम्मीदवारों के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या पुनर्जांच (Re-checking) का कोई मौका नहीं मिलेगा। एनटीए (NTA) ने अपने आधिकारिक बुलेटिन में स्पष्ट कर दिया है कि एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद प्राप्त अंकों में किसी भी तरह के बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में उम्मीदवारों की ओर से किया गया कोई भी पत्राचार या शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी, इसलिए फाइनल स्कोरकार्ड को ही अंतिम माना जाएगा।
